मुखिया के नाम पर फर्जी वंशावली बनाकर जमीन बेचने का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला
सीओ के ज्ञांपन सौंपने पहुंचे मुखिया संघ के पदाधिकारी
पोटका में गंगाडीह पंचायत के मुखिया के नाम पर फर्जी वंशावली बनाकर जमीन बेचने का मामला सामने आया है. मुखिया ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.
पोटका: गंगाडीह पंचायत के मुखिया कार्तिक मुर्मू के नाम से कथित तौर पर फर्जी वंशावली तैयार कर जमीन बेचने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर मुखिया कार्तिक मुर्मू ने पोटका की सीओ निकीता बाला और कोवाली थाना प्रभारी मुकेश साव को लिखित शिकायत दी है.
मुखिया ने शिकायत में मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल कर जमीन से जुड़ी फर्जी वंशावली तैयार की गई और इसके आधार पर जमीन की बिक्री की गई.
182.50 डिसमिल जमीन से जुड़ा है मामला
शिकायत के अनुसार, मामला मौजा गंगाडीह स्थित 182.50 डिसमिल जमीन से जुड़ा है. मुखिया कार्तिक मुर्मू ने गुलाम सरवर, कपाली, मो. अकबर, कपाली और सैरुन निशा, पारडीह पर उनके नाम से फर्जी वंशावली तैयार कर जमीन बेचने का आरोप लगाया है.
मुखिया का कहना है कि इस तरह उनके नाम का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की गई. उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
मामले को लेकर मुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पानो सरदार के नेतृत्व में पोटका सीओ और कोवाली थाना प्रभारी से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने भी फर्जी वंशावली तैयार कर जमीन बेचने के आरोप की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
कई मुखिया रहे मौजूद
इस दौरान मुखिया अभिषेक सरदार, सिमती सरदार, संगीता सरदार, सरस्वती मुर्मू, असीत सरदार, श्रीराम सोरेन और बाघराय सोरेन समेत अन्य मुखिया मौजूद रहे. फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई और जांच का इंतजार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय सरदार
संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







