दांतों का सर्जन बनना है तो यहां करें रजिस्ट्रेशन, MCC ने जारी किया शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

डेंटल सर्जन की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

NEET MDS Counselling 2026: MCC ने NEET MDS कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. 18 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी. MCC के अनुसार, Round 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की प्रक्रिया 18 से 23 अगस्त 2026 तक चलेगी.

विज्ञापन

NEET MDS Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) परीक्षा 2026 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दी है. काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू होगी. 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों तथा डीम्ड यूनिवर्सिटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) की 100% सीटों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार MCC पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.

18 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

MCC के अनुसार, Round 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की प्रक्रिया 18 से 23 अगस्त 2026 तक चलेगी. कैंडिडेट्स 19 से 23 अगस्त तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स के लिए च्वॉइस फिलिंग कर सकेंगे. च्वॉइस लॉक करने की प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू होकर 23 अगस्त तक चलेगी.

image.png
MCC नोटिफिकेशन (PC-ऑफिशियल नोटिस)

NEET MDS Counselling Schedule: यहां देखें शेड्यूल

संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन (Verification of Tentative Seat Matrix)17 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान18 अगस्त से 23 अगस्त 2026
च्वॉइस फिलिंग (Choice Filling)19 अगस्त से 23 अगस्त 2026
च्वॉइस लॉकिंग (Choice Locking)22 अगस्त से 23 अगस्त 2026
सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग24 अगस्त से 25 अगस्त 2026
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट26 अगस्त 2026
रिपोर्टिंग / जॉइनिंग27 अगस्त से 1 सितंबर 2026
ज्वॉइन कर चुके उम्मीदवारों का सत्यापन2 सितंबर 2026

26 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

Round 1 के लिए सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 24 और 25 अगस्त को होगी. इसके बाद 26 अगस्त 2026 को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा. ऐसे कैंडिडेट्स जिन को सीट मिलेगी, उन्हें 27 अगस्त से 1 सितंबर के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा.

Round 2 की जरूरी डेट्स

NEET MDS Counselling 2026 के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 3 से 8 सितंबर 2026 तक होगा. Round 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 सितंबर को जारी किया जाएगा. इसके बाद कैंडिडेट्स को 12 से 18 सितंबर के बीच आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा.

चार राउंड में होगी काउंसलिंग

MCC के तहत NEET MDS काउंसलिंग में Round 1, Round 2, Round 3 और Online Stray Vacancy Round शामिल हैं. काउंसलिंग 50% All India Quota (AIQ) सीटों के साथ-साथ Deemed और Central Universities तथा संबंधित संस्थानों की सीटों के लिए आयोजित की जाती है.

कहां करना होगा रजिस्ट्रेशन?

उम्मीदवारों को NEET MDS 2026 काउंसलिंग के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. MCC ने अपनी वेबसाइट पर 14 अगस्त 2026 को NEET MDS काउंसलिंग का AIQ और State Schedule भी उपलब्ध कराया है.

उम्मीदवारों को सलाह है कि रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और रिपोर्टिंग की सभी तारीखों का ध्यान रखें और किसी भी अपडेट के लिए MCC की आधिकारिक सूचना को ही आधार मानें.


ये भी पढ़ें: UPSSSC Recruitment 2026: Junior Engineer - JE के 134 पदों पर निकली भर्ती, 17 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola