सिर से उठा सैनिक पिता का साया, बेटे ने मेहनत के दम पर क्रैक किया JEE, मिला IIT में एडमिशन
बैकग्राउंड- सांकेतिक तस्वीर (AI Generated), गोल घेरे में- अतुल डागर
Success Story: सिर्फ 3 साल की उम्र में सैनिक पिता को खोने वाले अतुल डागर ने हार नहीं मानी. कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने JEE Advanced 2026 में AIR 3463 हासिल कर IIT Bombay में एडमिशन पाया. उनकी कहानी मेहनत, संघर्ष और दृढ़ संकल्प की मिसाल है.
Success Story: एक बेटे के जीवन में पिता का खास रोल होता है. पिता सिर्फ जरूरतों को पूरा करने का काम नहीं करते हैं बल्कि वे सपोर्ट भी करते हैं. अतुल डागर ने ये साथ और सपोर्ट 3 साल की उम्र में ही खो दिया. सैनिक पिता को 3 साल की उम्र में खोने के बाद भी अतुल ने दुनिया की सबसे टफ परीक्षाओं में से एक JEE Advanced 2026 में सफलता हासिल कर ली. अतुल की ये सफलता बताती है कि अगर जिंदगी में ठान लो तो हालात चाहे कितने भी बुरे हों, सफलता जरूर मिलती है.
3463 रैंक लाकर IIT Bombay में लिया एडमिशन
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले अतुल डागर ने IIT Bombay में अपनी सीट पक्की कर ली है. उन्होंने JEE Advanced 2026 में AIR 3463 रैंक हासिल की है. कोचिंग संस्थान ने अतुल को फीस में स्कॉलरशिप दी थी. आइए, जानते हैं अतुल डागर की कहानी.
ये भी पढ़ें: हाथ में गीता, गले में मेडल, हरे कृष्ण का जाप करते-करते IITian चिराग बन गए टॉपर
3 साल की उम्र में सैनिक पिता को खोया
अतुल के पिता स्वर्गीय सुधीर कुमार डागर भारतीय सेना की जाट रेजीमेंट में सैनिक पद पर कार्यरत थे. 15 सितंबर 2012 को जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक के दौरान देश की रक्षा करते हुए वे शहीद हो गए. उनकी मां ने दो बड़ी बहनों और अतुल की साथ में परवरिश की. मां ने हमेशा बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने हमेशा अतुल को पढ़ने के लिए मोटिवेट किया.
कोचिंग की फीस माफ
आर्थिक चुनौतियां तो थीं. लेकिन अतुल ने हमेशा से IIT में पढ़ाई का सपना देखा था. अतुल बचपन से ही मैथ्स और साइंस में दिलचस्पी रखते थे. साथ ही वे प्रोग्रामिंग में भी इंटरेस्ट रखते हैं. इसी के साथ वे बच्चों को आर्मी स्कूल एंट्रेंस एग्जाम क्रैक करने के लिए ट्रेनिंग देते हैं.
अतुल ने तैयारी के लिए जब कोटा जाने का मन बनाया तो उनके सामने कोचिंग की फीस एक समस्या था. हालांकि, कोचिंग संस्थान ने अतुल को फीस में स्कॉलरशिप दी थी. अतुल ने यहां के प्राइवेट कोचिंग से पढ़ाई की.
ये भी पढ़ें: चाय बेचने वाले का बेटा बना अफसर, बिहार के बेटे ने UPSC CAPF ने हिसिल किया 81वां रैंक, जानें उनकी सफलता की कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









