India's First Engineering College: 1847 में बना था देश का पहला सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, जानें एडमिशन प्रोसेस

Updated:
विज्ञापन

IIT रुड़की कैंपस और स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI,Canva)

India's First Engineering College: IIT रुड़की, जो भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया का पहला सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है. जानें एडमिशन प्रोसेस, फीस और टॉप कंपनियों में मिलने वाले प्लेसमेंट के बारे में.

विज्ञापन

India's First Engineering College: देश के फेमस इंजीनियरिंग कॉलेजों की बात हो तो आईआईटी (IIT) का नाम सबसे पहले लिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत ही नहीं, पूरे एशिया का पहला सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज कौन-सा था? इसका जवाब है आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee). इसकी शुरुआत वर्ष 1847 में थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के रूप में हुई थी. ब्रिटिश शासन के दौरान अपर गंगा नहर परियोजना के लिए कुशल इंजीनियर तैयार करने के उद्देश्य से इस संस्थान की स्थापना की गई थी. आज यह देश के सबसे फेमस IITs में शामिल है.

India's First Engineering College: एडमिशन प्रोसेस

अगर आप IIT रुड़की से BTech करना चाहते हैं तो बता दें कि यहां BTech में एडमिशन के लिए सबसे पहले JEE Main क्वालिफाई करना होता है. इसके बाद JEE Advanced में सफल स्टूडेंट्स को JoSAA काउंसिलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. BArch के लिए JEE Advanced के बाद AAT पास करना जरूरी है. वहीं एमटेक में एडमिशन GATE, एमएससी में IIT JAM और एमबीए में CAT स्कोर के बेसिस पर होता है.

कोर्सएग्जाम
BTechJEE Main + JEE Advanced
BArchJEE Advanced + AAT
MTechGATE
MScIIT JAM
MBACAT

ये भी पढ़ें: IIT ISM Dhanbad BTech: JEE एडवांस के बाद एडमिशन का पूरा प्रोसेस, फीस और प्लेसमेंट

एलिजिबिलिटी और फीस

BTech में दाखिले के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) में पास होना जरूरी है. साथ ही 75 प्रतिशत मार्क्स या संबंधित बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल में होना जरूरी है. SC, ST और PWD कैटेगरी के लिए अलग नियम लागू होते हैं.

वहीं अगर बात करें GEN और OBC कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए तो ट्यूशन फीस लगभग ₹1 लाख पर सेमेस्टर है. हॉस्टल, मेस और अन्य शुल्क मिलाकर चार साल की कुल फीस लगभग ₹8 से ₹10 लाख तक हो सकती है. SC, ST, PWD और EWS कैटेगरी के स्टूडेंट्स को नियमानुसार फीस में छूट भी मिलती है.

India's First Engineering College: प्लेसमेंट

Placement Record 2025 (Official Website)
Placement Record 2025 (Official Website)

आईआईटी रुड़की का प्लेसमेंट रिकॉर्ड देश के बेहतरीन संस्थानों में गिना जाता है. BTech के कई प्रमुख ब्रांचों में एवरेज पैकेज ₹18 लाख से ₹22 लाख पर ईयर तक रहता है. वहीं इंटरनेशनल ऑफर ₹2 करोड़ से अधिक तक पहुंच चुके हैं. हर साल Google, Microsoft, Amazon, Apple, Goldman Sachs, Qualcomm, Tata Motors, ISRO और DRDO जैसी बड़ी कंपनियां और संस्थान यहां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आते हैं. तो बता दें कि इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है.

ये भी पढ़ें: IIT ही नहीं, NIT का भी जलवा! BTech छात्र को मिला 40 LPA का ऑफर


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola