UPSSSC Recruitment 2026: Junior Engineer - JE के 134 पदों पर निकली भर्ती, 17 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
SSC रिक्रूटमेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
UPSSSC Recruitment 2026: कृषि निदेशालय में जूनियर इंजीनियर (JE - Agriculture) के 134 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. PET-2025 परीक्षा में शामिल हुए योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि निदेशालय के नियंत्रण में Junior Engineer - JE (Agriculture) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 134 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा. इच्छुक कैंडिडेट्स 17 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
Click Here to see Official Notification
UPSSSC Recruitment 2026: इम्पोर्टेंट डेट
नोटिफिकेशन जारी होने की डेट: 14 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 17 सितंबर 2026
आवेदन की लास्ट डेट: 07 अक्टूबर 2026
फीस जमा करने की लास्ट डेट: 07 अक्टूबर 2026
कौन आवेदन कर सकता है?
इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही कैंडिडेट्स आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने PET-2025 परीक्षा में हिस्सा लिया हो और जिनका स्कोर कार्ड आयोग द्वारा जारी किया गया हो.
आयोग के अनुसार, PET-2025 में शून्य या उससे कम (नेगेटिव) अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा. मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर होगी.
ये भी पढ़ें: इंजीनियरिंग-मेडिकल से हटकर भी हैं कई रास्ते, 12वीं के बाद बेस्ट हैं ये 7 करियर ऑप्शन
UPSSSC Recruitment 2026: कैटेगरी फीस
सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए प्रारंभिक आवेदन के समय केवल ₹25 ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा.
| कैटेगरी | आवेदन फीस | ऑनलाइन प्रोसेस फीस | कुल फीस |
| General | ₹0 | ₹25 | ₹25 |
| OBC | ₹0 | ₹25 | ₹25 |
| SC | ₹0 | ₹25 | ₹25 |
| ST | ₹0 | ₹25 | ₹25 |
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Live Advertisement सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें.
- इसके बाद PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर प्राप्त OTP की मदद से लॉग इन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें.
- ₹25 का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
UPSSSC Recruitment 2026: क्यों है यह भर्ती खास?
उत्तर प्रदेश में एग्रीकल्चर डिपार्ट्मेंट में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है. PET-2025 में शामिल हो चुके कैंडिडेट्स समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: RRB JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर और DMS के 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची किरण
प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







