SSC, Railway, Banking जैसी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं संविधान GK के ये 15 सवाल

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो

Constitution GK: SSC, रेलवे, बैंकिंग और कई राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भारतीय संविधान (Constitution GK) बेहद महत्वपूर्ण विषय है. यहां जानिए संविधान से जुड़े 15 ऐसे सवाल, जो अलग-अलग परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं.

विज्ञापन

Constitution GK: अगस्त और सितंबर में BPSC, SSC CGL, बैंकिंग, रेलवे समेत कई प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं. ऐसे में लाखों अभ्यर्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. इन परीक्षाओं में भारतीय संविधान (Constitution GK) से हर साल कई सवाल पूछे जाते हैं. खास बात यह है कि कुछ प्रश्न ऐसे हैं, जो लगभग हर भर्ती परीक्षा में बार-बार दोहराए जाते हैं. अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां संविधान से जुड़े 15 ऐसे महत्वपूर्ण सवाल जानिए, जो आपकी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं.

प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाने वाले 15 संविधान GK सवाल

1. भारतीय संविधान कब लागू हुआ?

उत्तर: 26 जनवरी 1950.

Exam Tip: 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया था, जबकि 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ.

2. भारतीय संविधान कब अंगीकृत (Adopt) किया गया?

उत्तर: 26 नवंबर 1949.

3. भारतीय संविधान का जनक किसे कहा जाता है?

उत्तर: डॉ भीमराव अंबेडकर.

Exam Tip: संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद थे, जबकि ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ बीआर अंबेडकर थे.

4. संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: डॉ राजेंद्र प्रसाद.

5. भारतीय संविधान में वर्तमान में कितने मौलिक अधिकार हैं?

उत्तर: 6.

Exam Tip: पहले 7 मौलिक अधिकार थे. संपत्ति का अधिकार अब कानूनी अधिकार है.

6. भारतीय नागरिकों के कितने मौलिक कर्तव्य हैं?

उत्तर: 11.

7. भारतीय संविधान में संशोधन किस अनुच्छेद के तहत किया जाता है?

उत्तर: अनुच्छेद 368.

8. भारतीय संविधान का संरक्षक (Guardian) किसे कहा जाता है?

उत्तर: भारत का सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court).

ये भी पढ़ें: SSC CGL Strategy: परीक्षा हॉल में टाइम मैनेजमेंट कैसे करें? देखें सेक्शन-वाइज स्मार्ट स्ट्रैटेजी

9. भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान किस देश का है?

उत्तर: भारत का.

10. भारतीय संविधान किस देश से सबसे अधिक प्रभावित माना जाता है?

उत्तर: भारत के संविधान ने कई देशों से प्रावधान लिए हैं, लेकिन संसदीय शासन प्रणाली मुख्य रूप से ब्रिटेन से प्रेरित है.

11. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को किस रूप में वर्णित किया गया है?

उत्तर: संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य.

12. संविधान दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 26 नवंबर.

13. भारतीय संविधान के प्रारंभ में कितने अनुच्छेद थे?

उत्तर: 395 अनुच्छेद.

Exam Tip: वर्तमान में संशोधनों के बाद अनुच्छेदों और प्रावधानों में बदलाव हो चुके हैं, लेकिन परीक्षा में अक्सर प्रारंभिक संख्या पूछी जाती है.

14. भारतीय संविधान की प्रारंभिक अनुसूचियां कितनी थीं?

उत्तर: 8.

Exam Tip: वर्तमान में संविधान में 12 अनुसूचियां हैं.

15. भारतीय संविधान बनने में कितना समय लगा?

उत्तर: 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन.

तैयारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान

केवल उत्तर याद करना ही पर्याप्त नहीं है. हर तथ्य से जुड़ी एक छोटी-सी अतिरिक्त जानकारी भी याद रखें, क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर इसी तरह के कॉन्सेप्ट आधारित सवाल पूछे जाते हैं. नियमित रिवीजन और मॉक टेस्ट के साथ संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेद, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य और संशोधन से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दें.

ये भी पढ़ें: JPSC और JSSC में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझें पोस्ट से लेकर सेलेक्शन तक की डिटेल


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola