JPSC और JSSC में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझें पोस्ट से लेकर सेलेक्शन तक की डिटेल

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो

JPSC Vs JSSC Difference: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले कई अभ्यर्थी JPSC और JSSC को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं. दोनों आयोग अलग-अलग भर्तियां कराते हैं और उनकी परीक्षा प्रक्रिया भी अलग होती है. अगर आप भी इन दोनों के बीच का अंतर समझना चाहते हैं, तो यहां आसान भाषा में पूरी जानकारी दी गई है.

विज्ञापन

JPSC Vs JSSC Difference: झारखंड में इन दिनों JPSC से जुड़े मुद्दों को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध-प्रदर्शन ट्रेंडिंग में है. सोशल मीडिया पर भी JPSC लगातार ट्रेंड कर रहा है. ऐसे में कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी होंगे, जो पहली बार JPSC का नाम सुन रहे हैं और यह समझ नहीं पा रहे कि आखिर JPSC और JSSC में क्या अंतर है?

अक्सर दोनों के नाम एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनका काम, भर्ती प्रक्रिया और जिन पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, वे अलग-अलग हैं. अगर आप झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं, तो सबसे पहले दोनों आयोगों के बीच का अंतर समझना जरूरी है. आइएं इन दोनों आयोग के बारे में समझते हैं.

JPSC क्या है?

JPSC (Jharkhand Public Service Commission) झारखंड का लोक सेवा आयोग है. इसका गठन संविधान के प्रावधानों के तहत किया गया है. यह आयोग राज्य सरकार के प्रशासनिक और गैजेटेड (Gazetted) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है.

JPSC के माध्यम से आमतौर पर Deputy Collector, DSP, Block Development Officer (BDO), Circle Officer (CO), Assistant Commissioner, Assistant Professor समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं. अगर किसी अभ्यर्थी का लक्ष्य प्रशासनिक अधिकारी बनना है, तो JPSC उसकी प्रमुख परीक्षाओं में शामिल होती है.

JSSC क्या है?

JSSC (Jharkhand Staff Selection Commission) का काम राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में कर्मचारियों की भर्ती करना है. यह आयोग समय-समय पर अलग-अलग पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित करता है. JSSC के जरिए Graduate Level, Lab Assistant, Clerk, Stenographer, Excise Constable, Field Worker समेत कई अन्य भर्तियां निकाली जाती हैं. यानी एक लाइन में बोलें तो JSSC का दायरा अलग है और यह विभिन्न विभागों की जरूरत के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी करता है.

ये भी पढ़ें: 90 मिनट में 100 सवाल, देखें RRB Group D के लिए लास्ट मिनट टिप्स

JPSC और JSSC परीक्षा एक नजर में

PointsJPSCJSSC
पूरा नामझारखंड लोक सेवा आयोग (Jharkhand Public Service Commission)झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission)
मुख्य उद्देश्यप्रशासनिक एवं राजपत्रित (Gazetted) अधिकारियों की भर्तीविभिन्न सरकारी विभागों में अलग-अलग पदों पर भर्ती
प्रमुख पदDeputy Collector, DSP, BDO, CO, Assistant Commissioner, Assistant Professor आदिClerk, Lab Assistant, Stenographer, Excise Constable, Field Worker, Graduate Level पद आदि
परीक्षा प्रक्रियाप्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और इंटरव्यूभर्ती के अनुसार CBT/लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (जहां लागू हो), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

JPSC और JSSC दोनों के बीच का अंतर समझें

अगर दोनों आयोगों के बीच तुलना करें तो सबसे बड़ा अंतर पदों के स्तर और पावर का है. JPSC के माध्यम से सीधे क्लास-वन और क्लास-टू के गजटेड ऑफिसर बनते हैं. वहीं JSSC विभिन्न सरकारी विभागों में अलग-अलग श्रेणी के पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित करता है.

और आसान शब्दों में कहें, तो अगर आपका लक्ष्य राज्य प्रशासनिक सेवा में अधिकारी बनना है, तो JPSC की तैयारी करनी होगी. वहीं अन्य विभागीय सरकारी नौकरियों के लिए JSSC की भर्तियां ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं.

क्या दोनों का परीक्षा पैटर्न भी एक जैसा होता है?

अगर आपको भी लग रहा कि दोनों परीक्षा एक जैसा हैं तो आप गलत हैं. दोनों आयोग अपनी-अपनी भर्ती के अनुसार परीक्षा आयोजित करते हैं. JPSC की प्रमुख भर्तियों में आमतौर पर Preliminary Exam, Mains Exam और Interview शामिल होते हैं.

वहीं JSSC की कई भर्तियों में Computer Based Test (CBT) या लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है. कुछ पदों पर स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी प्रक्रिया का हिस्सा होता है. यानी हर भर्ती का पैटर्न अलग हो सकता है. इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए.

ये भी पढ़ें: SSC CGL Tier-1 परीक्षा की तैयारी कैसे करें? जानें टाइम मैनेजमेंट, PYQ और स्टडी प्लान जैसे टिप्स

आवेदन कब निकलते हैं?

JPSC और JSSC दोनों आयोग समय-समय पर अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भर्ती की अधिसूचना जारी करते हैं. इनकी कोई एक फिक्स डेट नहीं होती. इसलिए स्टूडेंट्स को आयोग की वेबसाइट और ऑफिशियल नोटिस पर नजर रखनी चाहिए.

किसे कौन-सी परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए?

अगर आपका सपना Deputy Collector, DSP, BDO या अन्य प्रशासनिक अधिकारी बनने का है, तो JPSC आपकी प्राथमिक परीक्षा होनी चाहिए. वहीं अगर आप झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में नियमित सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो JSSC की भर्तियों पर ध्यान देना ज्यादा बेहतर रहेगा.

कई स्टूडेंट्स दोनों आयोगों की परीक्षाओं की तैयारी साथ-साथ भी करते हैं, क्योंकि सामान्य अध्ययन और करंट अफेयर्स जैसे कई विषय दोनों में उपयोगी होते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

JPSC और JSSC दोनों झारखंड में सरकारी भर्ती कराने वाले महत्वपूर्ण आयोग हैं, लेकिन दोनों की भूमिका अलग-अलग है. हाल के दिनों में JPSC को लेकर चर्चा जरूर बढ़ी है, लेकिन तैयारी शुरू करने से पहले यह समझना ज्यादा जरूरी है कि आपका करियर लक्ष्य क्या है. उसी के अनुसार सही परीक्षा चुनना आपकी तैयारी को सही दिशा दे सकता है.

ये भी पढ़ें: SSC CGL Tier-1 2026 Exam Strategy: अगस्त-सितंबर में होगी परीक्षा, अंतिम समय में अपनाएं ये स्ट्रैटजी


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola