90 मिनट में 100 सवाल, देखें RRB Group D के लिए लास्ट मिनट टिप्स
रेलवे कैंडिडेट्स का सांकेतिक फोटो (Canva)
RRB Group D Exam Tips: रेलवे में ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं शुरू हो गई है. रेलवे में 22,195 पदों के लिए परीक्षाएं 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक कई शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. इसमें शामिल होने से पहले कैंडिडेट्स यहां लास्ट मिनट टिप्स देख सकते हैं.
RRB Group D Exam Tips: लाखों उम्मीदवार Railway Recruitment Board की इस बड़ी CBT परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. रेलवे भर्ती ग्रुप डी परीक्षा के लिए अगर आपका एग्जाम अभी बाकी है तो ये टिप्स आपकी तैयारी को अंतिम समय में और मजबूत बना सकते हैं.
RRB Group D एग्जाम पैटर्न को समझें
RRB Group D CBT में Mathematics, General Intelligence & Reasoning, जनरल साइंस और General Awareness on Current Affairs से सवाल पूछे जाते हैं. कुल 100 प्रश्न होते हैं और समय सीमा 90 मिनट की होती है. एग्जाम पैटर्न को समझे बिना तैयारी अधूरी रहती है, इसलिए सेक्शन वाइज मार्किंग स्कीम और निगेटिव मार्किंग नियमों को जरूर रिवाइज करें.
ये भी पढ़ें: रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा ने छुड़ाए छात्रों के पसीने, फिजिक्स से पूछे गए टफ सवाल
रिवीजन पर करें फोकस
RRB Group D परीक्षा की तैयारी (Railway Exam Preparation) में रिवीजन सबसे कीमती होता है. नए टॉपिक शुरू करने की बजाय पहले से पढ़े गए फॉर्मूले, जनरल साइंस के नियम और करंट अफेयर्स को रिवाइज करें. शॉर्ट नोट्स और फ्लैशकार्ड्स की मदद से रिवीजन तेज और असरदार बनाया जा सकता है.
मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर सॉल्व करें
RRB Group D मॉक टेस्ट और पुराने पेपर को हल करना सबसे प्रभावी तैयारी तकनीक मानी जाती है. इससे एग्जाम पैटर्न, समय प्रबंधन और अपनी कमजोरियों की पहचान करने में मदद मिलती है. रोजाना कम से कम एक फुल लेंथ मॉक टेस्ट देने की कोशिश करें और उसका सही विश्लेषण करें.
टाइम मैनेजमेंट और एग्जाम डे स्ट्रैटेजी
CBT परीक्षा में 90 मिनट में 100 सवाल हल करने होते हैं, इसलिए टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी है. पहले उन सवालों को हल करें जिनमें आप ज्यादा कॉन्फिडेंट हैं, इससे समय की बचत होगी. निगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए अनिश्चित सवालों पर जल्दबाजी में जवाब देने से बचें.
ये भी पढ़ें: रेलवे मे नौकरी का मौका, कुल 6557 पदों पर होगी भर्तियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










