AI Skills for Students: डिग्री के साथ अब ये Skills भी हैं जरूरी, करियर में मिलेगी अच्छी ग्रोथ
AI स्किल सिखाती हुए लड़की की AI जनरेटेड फोटो
AI Skills for Students: AI के दौर में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए केवल डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है. बदलते जॉब मार्केट को देखते हुए छात्रों को AI टूल्स, डेटा एनालिसिस और कोडिंग, कम्युनिकेशन और क्रिटिकल थिंकिंग जैसी स्किल्स पर भी काम करना चाहिए. जानें कौन-सी स्किल्स भविष्य के करियर में मदद कर सकती हैं.
AI Skills for Students: कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अब केवल डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है. बदलते जॉब मार्केट में आगे बढ़ने के लिए उन्हें अपनी पढ़ाई के साथ कुछ जरूरी स्किल्स भी विकसित करनी चाहिए. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल अब केवल टेक्नोलॉजी या सॉफ्टवेयर कंपनियों तक सीमित नहीं रह गया है. पढ़ाई, रिसर्च, कंटेंट, मार्केटिंग, डिजाइन, फाइनेंस और हेल्थकेयर जैसे कई क्षेत्रों में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. आइए इस आर्टिकल में हम जानते हैं कि स्टूडेंट्स के लिए कौन से स्किल्स सीखना जरूरी है.
How to Use AI Tools: जानिए कैसे करें इस्तेमाल
आज के समय में छात्रों के लिए AI Tools को समझना एक महत्वपूर्ण स्किल बन गया है. ChatGPT और Gemini जैसे AI टूल्स की मदद से स्टूडेंट्स किसी विषय को समझने, आइडिया तैयार करने और रिसर्च की शुरुआती जानकारी जुटाने जैसे काम कर सकते हैं. हालांकि यह सबसे ज्यादा जरूरी है कि AI से मिलने वाली जानकारी के फैक्ट्स को वेरिफाई किया जाए.
Data and Digital Skills: इन स्किल्स पर दें ध्यान
AI के दौर में डेटा को समझने की क्षमता भी काफी उपयोगी है. कॉलेज स्टूडेंट्स को Excel, Google Sheets जैसे बेसिक टूल्स के साथ-साथ Data Analysis की शुरुआती जानकारी हासिल करनी चाहिए. वहीं ऑनलाइन रिसर्च, साइबर सिक्योरिटी की बेसिक समझ और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का सही इस्तेमाल भी उनके करियर में मदद कर सकता है.
Coding and Technical Skills: जानिए इस बारे में
एक प्रोफेशनल कोडर बनने के लिए ही कोडिंग सीखना जरुरी नहीं है. हालांकि टेक्नोलॉजी की बेसिक समझ स्टूडेंट्स के लिए करियर में उपयोगी हो सकती है. जिन छात्रों की रुचि टेक्निकल फील्ड में है, वे Python, SQL, Web Development, Machine Learning या अन्य संबंधित स्किल्स सीख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: पहली Job के लिए ऐसे बनाएं Perfect Resume कि रिक्रूटर हो जाए इंप्रेस, जानें क्या डिटेल्स देना है जरूरी
Communication and Critical Thinking: इन स्किल्स को न करें नजरअंदाज
AI कई काम तेजी से कर सकता है, लेकिन प्रभावी कम्युनिकेशन, क्रिएटिव, प्रॉब्लम सॉल्विंग और क्रिटिकल थिंकिंग जैसी क्षमताएं भी जरूरी हैं. छात्रों को कॉलेज से ही प्रजेंटेशन, पब्लिक स्पीकिंग, टीम वर्क और प्रॉब्लम सॉल्विंग पर काम करना चाहिए. इंटरव्यू और प्रोफेशनल लाइफ में ये स्किल्स काफी काम आती हैं.
Note: AI के दौर में सबसे जरूरी बात यह है कि छात्र AI को अपने काम का विकल्प मानने के बजाय एक टूल के रूप में समझें. हालांकि यह स्किल्स छात्रों को भविष्य के बदलते करियर और जॉब मार्केट के लिए तैयार कर सकती है.
ये भी पढ़ें: Campus Placement की तैयारी कर रहे हैं? रिज्यूमे से इंटरव्यू तक जानें ये जरूरी Tips
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए