UPPSC 2026: आज आवेदन की आखिरी तारीख, 500 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
लैपटाॅप चलाती हुई लड़की की AI जनरेटेड फोटो
UPPSC PCS Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्वीस कमीशन (UPPSC) ने PCS Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत 500 पदों को भरा जाएगा. कैंडिडेट्स 3 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जानें आवेदन प्रक्रिया, फीस और सलेक्शन प्रोसेस की पूरी डिटेल.
UPPSC PCS Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्वीस कमीशन (UPPSC) ने कंबाइंड अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज (UP PCS) परीक्षा 2026 के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है. कैंडिडेट्स तय तारीख के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसकाे लेकर UPPSC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है. आइए इस बारे में डीटेल में जानते हैं.
Apply Date Extended: कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
UPPSC PCS Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की अंतिम तारीख आज, 3 अगस्त 2026 तक है, जो पहले 27 जूलाई 2026 थी. एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 3 अगस्त 2026 तक है.
Application Rectification: कब तक कर सकते हैं सुधार?
ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेंट्स 10 अगस्त 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. प्री एग्जाम की तारीख कमीशन की ओर से बाद में जारी की जाएगी. परीक्षा और रिजल्ट की तारीख को लेकर फिलहाल कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

Exam Fee Details: कितनी है एग्जाम फीस?
इस भर्ती के लिए सामान्य Gen, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 125 रुपये एग्जाम फीस देना होगा. वहीं SC और ST कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम फीस 65 रुपये है. दिव्यांग (PH) कैंडिडेट्स को 25 रुपये एग्जाम फीस देनी होगी. डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से एग्जाम यीस जमा किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: UP वेटनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, यहां देखें शेड्यूल
Age Limit and Posts: क्या है एज लिमिट और पोस्ट की संख्या ?
UPPSC PCS Recruitment 2026 के लिए कैंडिडेट्स की एज कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि रिजर्व केटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमों के अनुसार एज में छूट दी जाएगी. इस भर्ती के लिए 500 पोस्ट के लिए की जा रही है.
UPPSC PCS Recruitment 2026 Notification Check Here
Eligbility Criteria: जानिए क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इस पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा और भी जानकारी आप UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं.
Selection Process: क्या है सलेक्शन प्रोसेस?
UPPSC PCS Recruitment 2026 में कैंडिडेट्स का सलेक्शन मेंस परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. सलेक्शन प्रोसेस के सभी स्टेप्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले कैंडिडेट्स की सलेक्ट किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की आंसर की जारी, इस दिन तक करें ऑब्जेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए