UPSC इंजीनियरिंग सर्विस के लिए आवेदन शुरू, पिछले साल से डबल हो गई वैकेंसी

Updated:
विज्ञापन

इंजीनियरिंग स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UPSC Engineering Service Exam 2026: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने Engineering Services Examination 2027 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए इंजीनियरिंग की अलग-अलग ब्रांच में सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

UPSC Engineering Service Exam 2026: पिछले साल इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 232 पदों पर भर्तियां निकाली गई थीं. इस साल 480 पदों पर भर्तियां होनी हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस बार सबसे खास बात यह है कि वैकेंसी की संख्या पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुनी है.

विज्ञापन

UPSC ESE 2026 Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

इन पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में डिग्री पास कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कुछ मामलों में निर्धारित शर्तों के साथ डिग्री के फाइनल ईयर में पढ़ रहे उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेना चाहिए.

इस भर्ती में कुल 480 पद सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से जुड़े हैं. संबंधित ट्रेड या स्ट्रीम में इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

UPSC Engineering Service Exam के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद Engineering Services Examination 2027 से जुड़े आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी डिटेल भरें.
  • संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच और परीक्षा से जुड़ी जानकारी को ध्यान से चेक करें.
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें.
  • अगर आपके वर्ग के लिए आवेदन फीस लागू है तो ऑनलाइन फीस जमा करें.

ये भी पढ़ें: NTA में ट्रांसलेटर रिव्यूअर बनने का मौका, 13 भारतीय भाषा में होगा काम

एप्लीकेशन फीस

एप्लीकेशन फीस की बात करें तो General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क देना होगा. SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस नहीं है. सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को भी फीस नहीं देनी होगी. एप्लीकेशन फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: BEd वाले बाहर, नहीं भर सकते UP PRT टीचर का फॉर्म, 12000 से ज्यादा वैकेंसी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola