UP कंप्यूटर असिस्टेंट का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

Updated at : 13 Mar 2026 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
UPPSC Computer Assistant Result

कंप्यूटर असिस्टेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

UPPSC Computer Assistant Result: यूपी में कंप्यूटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से कंप्यूटर असिस्टेंट का रिजल्ट जारी हो गया है. 14 पद के लिए 169 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है.

विज्ञापन

UPPSC Computer Assistant Result: उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPPSC ने कंप्यूटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (UPPSC Computer Assistant Result) जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा.

आयोग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए कुल 21276 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे. इसके बाद पहले चरण की परीक्षा 6 फरवरी 2026 को लखनऊ और प्रयागराज में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 7898 उम्मीदवार शामिल हुए थे. अब परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं.

UPPSC Computer Assistant Result: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Computer Assistant Result 2026 से जुड़ा लिंक खोजें.
  • अब उस लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • इसमें अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है तो आप अगले चरण के लिए चयनित हो चुके हैं.
  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.

UPPSC Computer Assistant Result Check Here

UPPSC की इस भर्ती के तहत कंप्यूटर असिस्टेंट के कुल 14 पदों पर नियुक्ति होनी है. लिखित परीक्षा के बाद आयोग ने अगले चरण के लिए कुल 169 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है. ये सभी उम्मीदवार अब भर्ती के अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे.

दूसरे चरण में होगी हिंदी टाइपिंग परीक्षा

लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब दूसरे चरण की परीक्षा देनी होगी. यह परीक्षा हिंदी टंकण यानी कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग की होगी. आयोग की ओर से बताया गया है कि इस परीक्षा में Kruti Dev 010 फॉन्ट के साथ मंगल फॉन्ट के इनस्क्रिप्ट फॉन्ट का विकल्प भी दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: UPPSC LT ग्रेड असिस्टेंट टीचर रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola