UPPSC LT ग्रेड असिस्टेंट टीचर रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Updated at : 13 Mar 2026 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
UPPSC LT Grade Assistant Teacher Result

सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

UPPSC LT Grade Assistant Teacher Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने LT ग्रेड असिस्टेंट टीचर (TGT) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. यह भर्ती कुल 7466 पदों के लिए निकाली गई थी. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. आयोग ने परिणाम मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं. मेरिट लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर दर्ज है, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे. इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सरकारी माध्यमिक स्कूलों में असिस्टेंट टीचर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

कब हुई थी परीक्षा?

UPPSC द्वारा LT ग्रेड असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 के बीच किया गया था. परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. अब परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं. आयोग ने परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड करके देख सकते हैं.

कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर LT Grade Assistant Teacher (TGT) Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च (Ctrl + F) करके देखें.
  • यदि रोल नंबर लिस्ट में है तो कैंडिडेट्स अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें.

कैसे होगा चयन?

UPPSC LT ग्रेड असिस्टेंट टीचर (TGT) भर्ती में चयन प्रक्रिया अब दो चरणों के जरिए पूरी की जाएगी. इसमें प्रारंभिक परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट) और मुख्य परीक्षा शामिल होगी. प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी, जबकि मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

इन दोनों चरणों के बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया से गुजरना होगा. इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का इंटरव्यू नहीं रखा गया है. अंतिम चयन मुख्य परीक्षा के अंकों और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- JNU में है इन 3 कोर्स की धूम, CUET से मिलेगा एडमिशन

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola