UPTET Result 2026 Out: यूपी टीईटी का रिजल्ट जारी, यहां से चेक करें अपना स्कोर
UP TET कैंडिडेट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. UPTET की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित हुई थी.
UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग ने 26 अगस्त 2026 को रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया है.
अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी जानकारी की जरूरत पड़ेगी.
जुलाई में हुई थी UPTET परीक्षा
UPTET 2026 की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित हुई थी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 30 जून 2026 को जारी किया गया था. वहीं परीक्षा की आंसर की 8 जुलाई को जारी हुई थी. UPTET के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 3 मई 2026 कर दी गई थी.

ये भी पढ़ें: India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
UPTET Result 2026: ऐसे चेक करें UPTET Result
- UPTET रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले UPTET की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद UPTET 2026 Result की लिंक पर क्लिक करें.
- अब लॉगिन पेज पर अपना Registration Number दर्ज करें.
- इसके बाद Password और Date of Birth और Captcha Code भरें.
- अब Login या Sign In के विकल्प पर क्लिक करें.
- लॉगिन होते ही आपका UPTET Result स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- रिजल्ट को डाउनलोड करके अपने पास जरूर रख लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं.
UPTET Result 2026 Out Check Here
Primary और Upper Primary के लिए परीक्षा
UPTET में Primary और Upper Primary स्तर के लिए अलग-अलग पात्रता तय की गई है. क्लास 1 से 5 के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन के साथ मान्य शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होनी चाहिए. क्लास 1 से 5 के लिए ग्रेजुएशन के साथ टीचिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है.
वहीं क्लास 6 से 8 के लिए ग्रेजुएशन के साथ BEd, BTC, BElEd या समकक्ष टीचर ट्रेनिंग डिग्री जरूरी है. उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से देख लें. आगे की शिक्षक भर्ती से जुड़े अपडेट के लिए UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर नजर बनाए रखें.
ये भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, ITI वालों को भी मौका, यहां देखें पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए