India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
डाक सेवक की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह 10वीं पास युवाओं के लिए बिना परीक्षा सीधे मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. यहां देखें आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी.
India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS Schedule-II, July-2026) के पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 10वीं पास युवाओं के लिए बिना किसी लिखित परीक्षा सीधे मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी पाने का यह बेहतरीन मौका है. एलिजिबल कैंडिडेट्स डाक विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
India Post GDS Recruitment 2026: इंपॉर्टेंट डेट्स
| ऐक्टिविटी | स्टार्ट डेट | लास्ट डेट |
| वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) | 31 अगस्त 2026 | 19 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| ऑनलाइन आवेदन और फीस | 02 सितंबर 2026 | 21 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window) | 23 सितंबर 2026 | 24 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
यहां देखें: Official Notification
ऐकडेमिक एलिजिबिलिटी और अन्य शर्तें
एप्लीकेशन के लिए मैथ्स और इंग्लिश सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स के साथ 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही कैंडिडेट ने 10वीं कक्षा तक अपने राज्य की स्थानीय भाषा (जैसे झारखंड, बिहार, यूपी के लिए हिंदी) पढ़ी हो और बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान, साइकिल या टू-व्हीलर चलाने की स्किल भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: 10th पास के लिए Bank में Vacancy, 19 हजार से 37 हजार तक होगी सैलरी
ऐज लिमिट एंड रीलैक्सैशन
आवेदन की लास्ट डेट (21 सितंबर 2026) तक कम से कम आयु 18 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा आयु 40 वर्ष तय की गई है.
| कैटेगरी | आयु सीमा में छूट |
| SC/ST कैटेगरी | 5 वर्ष की छूट |
| OBC कैटेगरी | 3 वर्ष की छूट |
| PwBD कैटेगरी | 10 वर्ष की छूट |
| PwBD + OBC कैटेगरी | 13 वर्ष की छूट |
| PwBD + SC/ST कैटेगरी | 15 वर्ष की छूट |
| EWS कैटेगरी | आयु में कोई छूट नहीं (10% आरक्षण लागू) |
India Post GDS Recruitment 2026:सैलरी एंड अलाउंस
ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM): ₹12,000 से ₹29,380 प्रतिमाह (बेसिक TRCA) + महंगाई भत्ता. असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM), पोस्टल सर्वेन्ट: ₹10,000 से ₹24,470 प्रतिमाह (बेसिक TRCA) + महंगाई भत्ता.
सिलेक्शन प्रोसेस और एप्लीकेशन फीस
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन 10वीं के मार्क्स के आधार पर तैयार की जाने वाली सिस्टम जनरेटेड ऑटोमैटिक मेरिट लिस्ट से होगा. यदि मार्कशीट में ग्रेड हैं, तो 9.5 के गुणांक (Multiplying Factor) से गुणा करके अंक निकाले जाएंगे. वहीं बात करें एप्लीकेशन फीस की तो GEN, OBC और EWS कैटेगरी के पुरुषों के लिए ₹100 है. सभी फीमेल कैंडिडेट्स, SC/ST, PwBD और ट्रांसवुमन के लिए एप्लीकेशन पूरी तरह मुफ्त है.
How to Apply: आवेदन कैसे करें
- ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
- 'One-Time Registration (OTR)' लिंक पर क्लिक कर मोबाइल और ईमेल वेरीफाई करें.
- अपनी 10वीं मार्कशीट के अनुसार नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन कर अपने सर्किल और पदों की प्राथमिकता (Preference) चुनें.
- तय की गई साइज में फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- ₹100 का ऑनलाइन भुगतान करके आवेदन का फाइनल प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें: JCECEB Admission 2026: एग्रीकल्चर, नर्सिंग और मेडिकल में एडमिशन शुरू, देखें इंपॉर्टेंट डेट्स और अलॉटमेंट शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए