JCECEB Admission 2026: एग्रीकल्चर, नर्सिंग और मेडिकल में एडमिशन शुरू, देखें इंपॉर्टेंट डेट्स और अलॉटमेंट शेड्यूल
JCECEB एडमिशन 2026 की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
JCECEB Admission 2026: झारखंड कम्बाइन्ड एन्ट्रन्स कॉमपेटेटईवे इग्जैम बोर्ड (JCECEB) ने एग्रीकल्चर, BSC नर्सिंग और मेडिकल कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रोसेस तेज कर दिया है. काउंसलिंग के महत्वपूर्ण शेड्यूल और डेट्स को समझें ताकि आप समय पर अप्लाई कर सकें.
JCECEB Admission 2026: झारखंड कम्बाइन्ड एन्ट्रन्स कॉम्पिटिटिव एग्जाम बोर्ड (JCECEB) ने स्टेट के अलग-अलग कॉम्पिटिटिव एग्जाम के बाद अब एडमिशन प्रोसेस तेज कर दिया है. अगर आपने भी एग्रीकल्चर, BSC नर्सिंग या मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए अप्लाई किया था, तो आपके लिए काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल समझना बहुत जरूरी है.
JCECEB Admission 2026: एग्रीकल्चर कोर्सेज
- एग्रीकल्चर और इससे जुड़े कोर्सेज में एडमिशन के लिए पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो गई है.
- रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग के लिए कैंडिडेट 29 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अपनी पसंद के कॉलेज चुन (चॉइस फिलिंग) सकते हैं.
- प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर की बात करें तो 1 से 9 सितंबर तक अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा.
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए अलॉटेड कैंडिडेट 2 से 9 सितंबर के बीच संबंधित कॉलेज में जाकर एडमिशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं.
इंपॉर्टेंट नोट: अगर कैंडिडेट तय डेट तक एडमिशन नहीं लेते हैं, तो उनका अलॉटमेंट अपने आप कैंसिल हो जाएगा. वहीं बात करें सेकंड राउंड की काउंसलिंग 11 सितंबर से और थर्ड राउंड की प्रोसेस 29 सितंबर से शुरू होगी.
यहां देखें: JCECEB Schedule
यहां देखें: BSc Nursing Result Notification
ये भी पढ़ें: Rakhi Special: इस रक्षाबंधन बहन को दें पढ़ाई का स्मार्ट गिफ्ट, स्टडी में मदद करेंगे ये 7 बेहतरीन AI Tools
बीएससी नर्सिंग: रिजल्ट जारी, 3 राउंड में होगा अलॉटमेंट
JCECEB ने BSC नर्सिंग (बेसिक और पोस्ट-बेसिक) कॉम्पिटिटिव एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इसके तहत 3 अलग-अलग राउंड में काउंसलिंग होगी.
फर्स्ट राउंड: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 से 30 अगस्त तक होगा. 3 सितंबर को अलॉटमेंट लेटर आएगा और 4 से 7 सितंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन होंगे.
सेकंड राउंड: 10 से 13 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन चलेगा, 15 सितंबर को अलॉटमेंट रिजल्ट आएगा और 16 से 18 सितंबर तक एडमिशन होगा.
थर्ड राउंड: 22 से 24 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन होगा और 25 सितंबर को अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा.
JCECEB Admission 2026: पहला सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी
राज्य के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और BHMS कोर्सेज में एडमिशन के लिए प्रोसेस जारी है. इसमें कुल 3,227 कैंडिडेट्स मेरिट लिस्ट में शामिल हैं.
पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसमें कैंडिडेट 5 सितंबर तक अपना प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं कॉलेजों में एडमिशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रोसेस 28 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए