National SC-ST Hub: फ्री स्किल ट्रेनिंग से करियर संवारने का मौका, ऐसे करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन

आन्ट्रप्रनर्शिप दर्शाते हुए फोटो (AI Generated)

National SC-ST Hub: माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम मिनिस्ट्री की नेशनल SC-ST हब योजना के तहत, एससी और एसटी कैटेगरी के युवाओं को मुफ्त स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है. यह योजना उन्हें नया हुनर सीखने, अपना बिजनेस शुरू करने और सरकारी टेंडर पाने में मदद करती है.

विज्ञापन

National SC-ST Hub: अगर आप एससी या एसटी (SC,ST) कैटेगरी से हैं और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी खोजने के बजाय खुद का काम या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम मिनिस्ट्री (Ministry of MSME) की ‘नेशनल एससी-एसटी हब योजना’ के तहत अब तक 54,499 युवाओं को मुफ्त स्किल ट्रेनिंग दी जा चुकी है. वहीं, जून 2026 तक इस योजना से कुल 1.83 लाख से ज्यादा लोगों को मदद पहुंचाई गई है.

विज्ञापन

छात्रों और युवाओं के लिए क्यों काम की है यह योजना?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नए जमाने के हिसाब से हुनरमंद बनाना और उन्हें खुद का रोजगार शुरू करने में मदद करना है. कॉलेज पास कर चुके या पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट इस योजना से जुड़कर अपने करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: केरलम से लेकर ओडिशा तक, जानिए भारतीय राज्यों का नाम बदलने का संविधान और GK फैक्ट्स

National SC-ST Hub: योजना के बड़े फायदे

मुफ्त स्किल ट्रेनिंग: देश के बड़े और अच्छे ऑर्गनाइजेशन के जरिए युवाओं को नई-नई तकनीकों और काम की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाती है.

बिजनेस शुरू करने में मदद: अगर आप पढ़ाई के बाद अपना स्टार्टअप या छोटा-बड़ा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपको एक्सपर्ट्स से सही सलाह और ट्रेनिंग (मेंटरशिप) मिलती है.

सरकारी टेंडर और काम मिलने में आसानी: ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं को गवर्नमेंट डिपार्टमेंट की खरीद प्रक्रिया और बड़े बाजारों से जोड़ा जाता है, ताकि उन्हें काम मिलने में आसानी हो.

बैंक लोन और छूट (सब्सिडी) की जानकारी: बिजनेस शुरू करने के लिए बैंक से लोन कैसे लें और सरकारी योजनाओं की छूट का फायदा कैसे उठाएं, इसकी पूरी जानकारी दी जाती है.

National SC-ST Hub: ट्रेनिंग के लिए आवेदन कैसे करें?

ट्रेनिंग और योजना का लाभ लेने के लिए इंटरेस्टेड स्टूडेंट और युवा इसकी ऑफिशियल वेबसाइट scsthub.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके अलावा आप अपने जिले या शहर के नजदीकी MSME सेंटर में जाकर भी आने वाले ट्रेनिंग कोर्स की जानकारी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: National Overseas Scholarship: विदेश में Master’s-PhD का सपना होगा पूरा, मिलेगी स्कॉलरशिप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola