कोलकाता पुस्तक मेला 22 जनवरी से, खत्म हुआ पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड का आधिपत्य

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता बुक फेयर.

Kolkata Book Fare Latest Update: अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले के आयोजन में पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड का लंबे समय से चला आ रहा एकाधिकार समाप्त हो गया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने 2027 के मेले की निगरानी के लिए 24 सदस्यीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की है.

विज्ञापन

Kolkata Book Fare Latest Update: अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले के आयोजन व संचालन में पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड का लंबे समय से चला आ रहा एकछत्र प्रभाव अब खत्म हो गया है. पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने कोलकाता पुस्तक मेला 2027 की निगरानी के लिए 24 सदस्यीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की है. मुख्यमंत्री के सलाहकार सुब्रत गुप्ता की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इसका उद्देश्य मेले को अधिक समावेशी बनाना और किसी एक संगठन के वर्चस्व को कम करना है.

विज्ञापन

गिल्ड के अध्यक्ष और सचिव समिति से बाहर

नयी समिति में गिल्ड के कई प्रतिनिधियों को जगह दी गयी है, लेकिन संगठन के मौजूदा सचिव त्रिदिब कुमार चटर्जी और अध्यक्ष सुधांशुशेखर डे को शामिल नहीं किया गया है. गिल्ड पुस्तक मेले की शुरुआत से ही इसके आयोजन की प्रमुख भूमिका में रहा है. वर्ष 2027 में मेले का 47वां संस्करण आयोजित होगा.

  • पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता पुस्तक मेला 2027 की निगरानी के लिए 24 सदस्यीय समिति गठित की
  • गिल्ड के सचिव त्रिदिब कुमार चटर्जी और अध्यक्ष सुधांशुशेखर डे को समिति में जगह नहीं
  • 22 जनवरी से तीन फरवरी 2027 तक आयोजित होगा 47वां कोलकाता पुस्तक मेला

17 और 21 अगस्त को हुईं बैठकें

सूचना व सांस्कृतिक मामलों के विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार सुब्रत गुप्ता ने 17 और 21 अगस्त को राज्य सचिवालय में बैठकें कीं. इनमें सॉल्टलेक सेंट्रल पार्क में होने वाले मेले के बुनियादी ढांचे और आयोजन व्यवस्था पर चर्चा हुई. राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी), जन शिक्षा प्रसार व पुस्तकालय सेवा विभाग, प्रकाशन संस्थानों और सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श के बाद समिति गठित करने का फैसला लिया गया.

ये भी पढ़ें: 50वें कोलकाता पुस्तक मेला पर घमासान, गिल्ड के दबदबे को भाजपा समर्थित परिषद की चुनौती

समिति में शामिल किये गये ये लोग

  • रामकृष्ण मिशन के स्वामी अर्येषानंद
  • भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी सरस्वतानंद महाराज
  • पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड के प्रतिनिधि देबज्योति दत्ता
  • अनिल आचार्य
  • मिलिंद डे
  • राजकुमार बर्मन
  • समाजसेवी तनुजा चक्रवर्ती
  • अधिवक्ता व संपादक देबजीत सरकार
  • समाजसेवी सप्तर्षि चौधरी
  • शिक्षिका ओफेलिया सिंघा
  • दूरदर्शन के सलाहकार संपादक प्रसेनजीत बक्शी
  • ग्रंथ विकास परिषद के अनिर्वान डे
  • कलकत्ता यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ अरिंदम भट्टाचार्य
  • कवि विनायक बंद्योपाध्याय
  • स्वास्तिका के सुकेश मंडल
  • वीएच वार्ता के जयंत विश्वास
  • लेखक डॉ रविरंजन सेन
  • डॉ मोहित रॉय
  • भारतीय जनवार्ता के अमिताभ रॉय
  • सेकुलर फाउंडेशन के अधिवक्ता ओसमान गनी
  • एनबीसी के प्रतिनिधि
  • इजेडसीसी के निदेशक आशीष गिरि
  • एमएकेएआइएएस और राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन के प्रतिनिधि

ये भी पढ़ें: कोलकाता पुस्तक मेला 22 जनवरी से होगा शुरू, अर्जेंटीना थीम देश

22 जनवरी से शुरू होगा पुस्तक मेला

47वां अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला 22 जनवरी से 3 फरवरी 2027 तक सॉल्टलेक सेंट्रल पार्क में आयोजित होगा. सरकार की नयी व्यवस्था के तहत इस बार मेले के आयोजन, निगरानी और प्रबंधन में विभिन्न क्षेत्रों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola