BSFC Bharti 2026: बिहार स्टेट फूड कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, सहायक प्रबंधक और क्लर्क के लिए आवेदन शुरू, जानें सैलरी और जरूरी नियम

Updated:
विज्ञापन

जॉब कैंडिडेट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

BCECEB BSFC Recruitment 2026: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार के अंतर्गत बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन में सहायक प्रबंधक, लेखापाल और एलडीसी समेत 259 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. ग्रेजुएट्स 24 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

BCECEB Bihar BSFC Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है. बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन (BSFCSC) में कुल 259 पदों पर नई बहाली निकली है. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के तहत निकले इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. यह पूरी भर्ती प्रक्रिया BCECEB यानी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के जरिए आयोजित की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
Image

BSFC Recruitment 2026: पद और वैकेंसी की पूरी डिटेल

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 259 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

पदवैकेंसी की संख्यावैंकेसी के लिए योग्यता
सहायक प्रबंधक (Assistant Manager)81MBA / PGDBM
सहायक लेखा पदाधिकारी (Assistant Accounts Officer)06CA + BCom + 5 साल का संबंधित अनुभव
लेखापाल (Accountant)11 BCom + CA संबंधित अनुभव
गुणवत्ता नियंत्रक (Quality Controller)38BSc Agriculture / BTech Food Tech
निम्नवर्गीय लिपिक यानी LDC (Lower Division Clerk)123किसी भी विषय में ग्रेजुएशन + कंप्यूटर टाइपिंग

BSFC Recruitment 2026 Age Limit and Salary: उम्र सीमा और सैलरी

  • उम्र सीमा: सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय है. सामान्य महिला, बीसी और ईबीसी वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 42 वर्ष तय की गई है.
  • वेतनमान (Pay Scale): लेवल-2 (एलडीसी के लिए 19,900) से लेकर लेवल-7 (सहायक प्रबंधक के लिए 44,900 मूल वेतन) तक का आकर्षक पे-मैट्रिक्स मिलेगा.
Image

ये भी पढ़ें: NEET PG 2026 का Admit Card जारी, 30 अगस्त को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

BSFC Recruitment 2026 Application Fee: आवेदन फीस

बिहार में निकली इस सरकारी नौकरी के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1200 रुपये आवेदन फीस रखी गई हैं. वहीं एससी-एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये की फीस देनी होगी. बाकी विशेष जानकारी के लिए नीचे दिए गए इस भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

BCECEB Bihar BSFC Recruitment 2026 Official Notification

महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 25 अगस्त 2026
  • आवेदन और फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 24 सितंबर 2026
  • फॉर्म में सुधार (Correction Window): 26 से 28 सितंबर 2026
  • परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड: आयोग द्वारा जल्द ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  1. सबसे पहले BCECEB पर्षद की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर "Online Application Portal of Food and Civil Supplies Corporation Ltd" लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब आपके सामने इस भर्ती का रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा.
  4. रजिस्ट्रेशन करके अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य डिटेल्स भरें.
  5. आवश्यक डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  6. ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा कर फाइनल प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
Image

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

BSFC Recruitment 2026 Apply Online

ये भी पढ़ें: BPSC प्रोटेस्ट से चर्चा में आया Gen Alpha बच्चा कौन है? सोशल मीडिया पर खींच रहा सबका ध्यान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन