Raksha Bandhan Craft Ideas 2026: राखी कॉम्पिटिशन में कर रहे है पार्टिसिपेट? ऐसे बनाएं आसान और सुंदर राखी
राखी बनाती हुई छात्राओं का AI जनरेटेड फोटो
Raksha Bandhan Craft Ideas 2026: अगर आप स्कूल की राखी मेकिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने वाले हैं, तो कम सामान में आसानी से सुंदर और यूनिक राखी बना सकते हैं. जानें ल में बताएंगे, कि सस्ते और आसानी से उपलब्ध सामानों से खूबसूरत राखी कैसे तैयार की जा सकती है. कलर पेपर, रिबन, मोती, ऊन और कुछ सजावटी चीजों की मदद से से हैंड मेड बनाने का आसान तरीका और Gen Z Style राखी आइडिया.
Raksha Bandhan Craft Ideas 2026: रक्षाबंधन पर कई बहनें चाहती हैं, कि वह अपने भाई की कलाई पर अपने हाथों से बनी राखी बांधे. इस मौके पर स्कूलों में भी Raksha Bandhan Craft Activity आयोजित कराई जाती है. ऐसे में हम इस आर्टिकल में बताएंगे, कि सस्ते और आसानी से उपलब्ध सामानों से खूबसूरत राखी कैसे तैयार की जा सकती है. कलर पेपर, रिबन, मोती, ऊन और कुछ सजावटी चीजों की मदद से सुंदर, आसान और Gen Z Style Rakhi बनाई जा सकती है.
Rakhi Competition in School: स्कूल में आसानी से राखी कैसे बनाएं?
स्कूल में रक्षाबंधन Craft Activity के लिए ऐसी राखी बनाना बेहतर रहेगा, जिसे कम समय में तैयार किया जा सके और जो देखने में आकर्षक भी हो. इसके लिए सबसे पहले रंगीन पेपर या फोम शीट से फूल, स्टार, हार्ट या गोल डिजाइन काट लें. इसके बीच में छोटा मोती या स्टोन लगाकर इसे सजाएं. अब इसके पीछे रिबन या रंगीन ऊन चिपका दें. कुछ ही मिनट में आपकी खूबसूरत हैंडमेड राखी तैयार हो जाएगी.
Easy Handmade Rakhi 2026: कैसे बनाएं राखी?
बच्चे अपनी पसंद के अनुसार कई तरह की राखियां बना सकते हैं. फोम शीट राखी, पेपर राखी, ऊन वाली राखी, मोती वाली राखी, कार्टून राखी और मिनिमल डिजाइन राखी स्कूल के लिए अच्छे विकल्प हैं. छोटे बच्चों के लिए फूल या स्टार डिजाइन और बड़े बच्चों के लिए क्रिएटिव पैटर्न वाली राखी ज्यादा आकर्षक लग सकती है.

Gen Z Style Rakhi में क्या खास रखें?
आजकल बच्चों और Gen Z को सिंपल लेकिन स्टाइलिश चीजें पसंद आती हैं. इसलिए राखी में बहुत ज्यादा सजावट करने के बजाय Minimal और Aesthetic Design अपनाया जा सकता है. पेस्टल कलर, छोटे बीड्स, स्माइली, स्टार, हार्ट, इनीशियल्स यानी भाई के नाम का पहला अक्षर या छोटा सा क्यूट टैग राखी को मॉडर्न लुक दे सकता है. ब्लैक-पिंक, ब्लू-व्हाइट या पर्पल जैसे कॉम्बिनेशन भी ट्रेंडी लग सकते हैं.

Rakhi Craft Ideas: राखी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- स्कूल के बच्चों के लिए राखी बनाते समय हल्की और आरामदायक सामग्री का इस्तेमाल करना चाहिए.
- रिबन या धागा इतना लंबा रखें कि भाई की कलाई पर आसानी से बांधा जा सके.
- राखी को जितना नीट और क्लीन रखा जाएगा यह उतना ही अट्रैक्टिव लगेगा
- बहुत नुकीली सजावटी चीजों या भारी सामान का इस्तेमाल न करें.
- अगर ग्लू गन या कैंची का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो छोटे बच्चों को बड़ों की मदद जरूर लेनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan GK Quiz: रक्षाबंधन से जुड़े ये 20 रोचक सवाल-जवाब, क्या आप दे पाएंगे सही जवाब?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए