10th पास के लिए Bank में Vacancy, 19 हजार से 37 हजार तक सैलरी
सिक्योरिटी गार्ड की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
IOB Security Guard Recruitment 2026: Indian Overseas Bank ने Security Guard के पदों पर भर्ती निकाली है. 10वीं पास Ex-Servicemen और Ex-Agniveers इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को Subordinate Staff Cadre के तहत 19,500 से 37,815 तक का वेतनमान मिलेगा. आवेदन की आखिरी तारीख 14 सितंबर 2026 है.
IOB Security Guard Recruitment 2026: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे Ex-Servicemen और Ex-Agniveers के लिए काम की खबर है. Indian Overseas Bank यानी IOB ने Security Guard के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए कुल 25 पदों को भरा जाएगा.
खास बात यह है कि इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, यह भर्ती सभी 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए नहीं है. इसमें केवल योग्य Ex-Servicemen और Ex-Agniveers आवेदन कर सकते हैं.
19,500 से 37,815 तक है वेतनमान
IOB Security Guard के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 19,500 से 37,815 तक की सैलरी मिलेगी. इसके अलावा बैंक के नियमों के मुताबिक उम्मीदवारों को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी.
नोटिफिकेशन के मुताबिक बेसिक पे उम्मीदवार की पिछली डिफेंस सर्विस में मिली सैलरी के आधार पर तय की जाएगी. इसके अलावा बैंक के नियमों के अनुसार दूसरे भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.
IOB Security Guard Recruitment 2026: 25 पदों पर होगी भर्ती
| कैटेगरी | पदों की संख्या |
| General | 12 |
| OBC | 7 |
| SC | 4 |
| EWS | 2 |
| ST | 0 |
| कुल | 25 |
IOB Security Guard Recruitment 2026: योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को 18 से 26 साल के बीच होनी चाहिए. Ex-Servicemen और Ex-Agniveers को नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी. उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही उसे तमिल भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने की जानकारी होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: IGNOU से की है पढ़ाई? हर महीने कमा सकती हैं 7000 रुपये, LIC दे रहा है मौका
IOB Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
IOB Security Guard भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है. उम्मीदवार 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी. आप चाहे तो डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
IOB Security Guard Recruitment 2026 Apply Online
चयन के लिए पहले ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा. इसके बाद तमिल लैग्वेज टेस्ट और फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले IOB का पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें. इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते है.
IOB Security Guard Recruitment Official Notification 2026
नोट - ध्यान रखें कि ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती की तैयारी, जानें कब आ रहा है SSC का नया नोटिफिकेशन, आयु सीमा और दौड़ के नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए