NTA UGC NET Result 2026: 84 विषयों की फाइनल आंसर की और रिजल्ट इसी सप्ताह, NTA का नया अपडेट

Updated:
विज्ञापन

लैपटाॅप की ओर देखते हुए काॅलेज स्टूडेंट्स की AI जनरेटेड फोटो

NTA UGC NET Result 2026: NTA ने 26 अगस्त 2026 को UGC-NET June 2026 रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. 84 विषयों की फाइनल आंसर की और रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किए जाएंगे. वहीं इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा दोबारा सितंबर में आयोजित होगी.

विज्ञापन

NTA UGC NET Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर पोस्ट के माध्यम से बताया कि UGC-NET June 2026 की Final Answer Key और Result इसी सप्ताह जारी किए जाएंगे. यह अपडेट NTA ने 26 अगस्त 2026 को जारी किया है. हालांकि, NTA ने अभी रिजल्ट जारी करने की कोई निश्चित तारीख और समय नहीं बताई है. कैंडिडेट्स को फिलहाल इस सप्ताह रिजल्ट जारी होने का इंतजार करना होगा. आइए इस बारे में और डिटेल में जातने हैं.

विज्ञापन

NTA X Post: क्या लिखा है पोस्ट में?

NTA ने 26 अगस्त को अपने ऑफिशियल X अकाउंट @NTA_Exams पर बताया कि UGC-NET (84 Subjects), CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) & AICE (PhD) 2026 की फाइनल आंसर की और रिजल्ट इसी सप्ताह NTA की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे. साथ ही कैंडिडेट्स को केवल NTA की ऑफिशियल सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी गई है.

NTA UGC NET Result 84 Subjects: जानिए इस बारे में

NTA ने अपने लेटेस्ट X अपडेट में कहा है कि UGC-NET के 84 विषयों की Final Answer Keys और Results इसी सप्ताह जारी किए जाएंगे. बता दें कि UGC-NET June 2026 की परीक्षा कुल 87 विषयों में आयोजित हुई थी. हालांकि बाद में 3 विषय इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के क्वेश्चन पेपर में कई तरह की त्रुटियां मिलने के बाद इनकी परीक्षा दोबारा कराने का फैसला हुआ है.

ये भी पढ़ें: NTA को बंद करो…UGC NET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर भड़के छात्र संगठन

English, Commerce और Sociology Re-exam: जानिए कब होगी परीक्षा?

NTA की ओर से बीते दिनों X पर पोस्ट के माध्यम से बताया गया था कि इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर में कई गलतियों के बारे में शिकायतें मिली थीं. ऐसे में इन विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी. नोटिफिकेशन के मुताबिक इंग्लिश की परीक्षा 9 सितंबर 2026 को शिफ्ट 1 में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. वहीं कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर 2026 को शिफ्ट 2 में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर 2026 को शिफ्ट 1 में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी.

English, Commerce and Sociology Re-exam Official Notification Check Here

ये भी पढ़ें: UGC NET Re Exam 2026: 3 सब्जेक्ट्स का होगा री-एग्जाम, NTA ने जारी की नई तारीख, जानें पूरा Schedule


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola