NTA Exam Reform 2026: 600 एक्सपर्ट हटाए गए, अब 4 स्तर पर होगी Question Paper की जांच

Updated:
विज्ञापन

स्टडी रूम की AI जनरेटेड फोटो

NTA Exam Reform 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षा व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है. NTA ने करीब 600 एक्सपर्ट्स को हटाया है और नए विशेषज्ञों को शामिल किया जा रहा है. अब Question Paper की चार स्तर पर जांच होगी. इसके अलावा NTA के नए ऑफिस में CISF की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी.

विज्ञापन

NTA Exam Reform 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन लगातार कदम उठा रहा है. इसी बीच शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने NTA को परीक्षा के सुचारू और सुरक्षित संचालन के लिए सभी जरूरी सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. हालिया मीटिंग में NTA की ओर से परीक्षा व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों और अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी गई. यह जानकारी मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की ओर से X पर पोस्ट करके दी गई है. आइए इस बारे में जानते हैं.

NTA 600 Experts Removed 2026: 600 एक्सपर्ट हटाए गए.

NTA की ओर से बताया गया कि परीक्षा टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. इसके तहत करीब 600 एक्सपर्ट्स को हटाया गया है और उनकी जगह नए एक्सपर्ट्स को शामिल किया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दो से तीन सप्ताह में 20 से 25 नए अधिकारियों की नियुक्ति किए जाने की योजना है.

ये भी पढ़ें: नीट यूजी 2026: OMR शीट में उत्तर बदलने का आरोप, छह अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

NTA Question Paper Checking System: जानिए इसके बारे में

परीक्षा में किसी तरह की गलती की संभावना को कम करने के लिए NTA ने चार-स्तरीय Question Paper Checking System लागू करने की तैयारी की है. इसके तहत परीक्षा में इस्तेमाल होने वाले प्रश्नपत्रों की कई स्तर पर जांच और समीक्षा की जाएगी. इससे प्रश्नपत्र तैयार करने और अंतिम रूप देने की प्रक्रिया को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. हाल के दिनों में कुछ परीक्षाओं में प्रश्नपत्र से जुड़ी समस्याएं सामने आने के बाद NTA की परीक्षा प्रणाली में सुधार पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: नहीं आई UGC NET की पूरी आंसर की, इन विषयों की रोकी गई लिस्ट

NTA Exam Security 2026: बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

NTA के ऑफिस को नए कैंपस में जल्द से जल्द शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी तेज की जा रही है. यहां सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा. इसके लिए CISF की टीमों की तैनाती के साथ अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: UGC NET Re Exam 2026: 3 सब्जेक्ट्स का होगा री-एग्जाम, NTA ने जारी की नई तारीख, जानें पूरा Schedule


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola