MPESB Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, आखिरी तारीख बढ़ी, जानें पूरी डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन

लैपटाॅप चलाती हुई लड़की की AI जनरेटेड फोटो

MPESB Patwari Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में Patwari के 2106 पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2026 है. यहां जानें एज लिमिट, एग्जाम फीस, Category Wise Vacancy और सिलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी पूरी जानकारी.

विज्ञापन

MPESB Patwari Recruitment 2026: मध्य प्रदेश इंप्लाइज सिलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने Group-2 Sub Group-4 के तहत Patwari (Executive) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. MPESB ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी करके इस बारे में जानकारी दी है. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

MPESB Application Last Date 2026: कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

MPESB Patwari भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस 4 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है. कैंडिडेट्स के लिए एप्लिकेशन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दी गई है, जो पहले 18 अगस्त 2026 था. कैंडिडेट्स 23 अगस्त 2026 तक एग्जाम फीस जमा कर सकते हैं. परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.

MPESB Patwari Recruitment 2026 Date Extended Official Notification Check Here

MPESB Total Vacancy: जानिए कितनी है वैकेंसी?

नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार Group-2 Sub Group-4 के तहत Patwari (Executive) पदों के लिए कुल 2,106 वैकेंसी है. कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है.

कैटेगरीवैकेंसी
UR608 पद
OBC613 पद
EWS207 पद
SC274 पद
ST404 पद
कुल2106 पद

MPESB Patwari Vacancy Application Fee: जानिए कितना है एप्लिकेशन फीस

MPESB Patwari भर्ती के लिए Gen कैटेगरी और अन्य राज्यों के कैंडिडेट्स को 500 रुपये एग्जाम फीस देना होगा. वहीं SC, ST और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम फीस 250 रुपये है. इसके अलावा 60 रुपये पोर्टल चार्ज भी देना होगा. Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS, Cash Card या Mobile Wallet के जरिए फीस जमा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Railway Recruitment 2026: कहीं छूट न जाए रेलवे में नौकरी का मौका, NFR Apprentice के 6777 पदों पर भर्ती

Age Limit: जानिए एज लिमिट के बारे में

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. Gen और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम एज लिमिट 40 वर्ष तय की गई है. वहीं SC, ST, OBC, PwBD और सभी महिला कैंडिडेट को अधिकतम एज लिमिट में छूट के साथ 45 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति है.

ये भी पढ़ें: MPESB Van Rakshak Result 2026: वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Eligibility Criteria: क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

वैकेंसी के लिए कैंडिडेट के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में Bachelor’s Degree होनी चाहिए. कैंडिडेट के पास CPCT Scorecard होना भी जरूरी है. इसमें Hindi Typing और Computer Efficiency से संबंधित एलिजिबिलिटी शामिल है.

MPESB Selection Process: कैसे होगा वैकेंसी के लिए सिलेक्शन?

  • लिखित परीक्षा (Written Test)
  • डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification)
  • मेडिकल एग्जामिनेशन (Medical Examination)

ये भी पढ़ें: MP High Court में असिस्टेंट के 1174 पदों पर भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola