BPSC TRE-4 में किस विषय में कितने पद? 32388 शिक्षक भर्ती की पूरी जानकारी, जानें आवेदन से परीक्षा तक सबकुछ

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही 32388 पदों की विषयवार तस्वीर भी साफ हो गई है. सबसे ज्यादा 16101 पद कक्षा 11-12 के लिए हैं. जानिए किस कक्षा और किस विषय में कितनी वैकेंसी है और आवेदन कब से शुरू होगा.

विज्ञापन

BPSC TRE-4 Vacancy Details: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है. चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के तहत कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति होगी. लंबे समय से अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे.

नोटिफिकेशन के साथ ही BPSC ने यह भी साफ कर दिया है कि किस कक्षा और किस विषय में कितने पदों पर भर्ती होगी. ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए अब अपनी तैयारी और विषय के हिसाब से रणनीति बनाने का रास्ता साफ हो गया है.

सबसे खास बात यह है कि TRE-4 में सबसे ज्यादा पद कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए हैं. यहां कुल 16101 पद हैं. वहीं कक्षा 6 से 8 में 8563, कक्षा 9-10 में 3877 और कक्षा 1-5 में 3847 पदों पर भर्ती होगी.

पहले समझिए किस कक्षा में कितने पद

TRE-4 की कुल 32,388 वैकेंसी को चार स्तरों में बांटा गया है.

  • कक्षा 1 से 5: 3847 पद
  • कक्षा 6 से 8: 8563 पद
  • कक्षा 9 से 10: 3877 पद
  • कक्षा 11 से 12: 16101 पद

यानी कुल भर्ती का करीब आधा हिस्सा अकेले 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए है. अब जानते हैं कि अलग-अलग कक्षाओं में किस विषय के कितने पद हैं.

कक्षा 1 से 5 में 3847 पद

प्राथमिक विद्यालयों में कुल 3847 शिक्षकों की नियुक्ति होगी. इनमें सबसे ज्यादा पद सामान्य विषय के हैं.

विषयवार वैकेंसी इस प्रकार है-

  • सामान्य: 3065 पद
  • उर्दू: 757 पद
  • बांग्ला: 25 पद

यानी प्राथमिक कक्षाओं में सामान्य विषय के लिए सबसे ज्यादा अवसर हैं.

कक्षा 6 से 8 में 8563 पद

मिडिल स्कूल यानी कक्षा 6 से 8 के लिए कुल 8,563 पद हैं. इस स्तर पर अंग्रेजी और गणित-विज्ञान समेत कई विषयों में भर्ती होगी.

विषयवार देखें तो-

  • गणित एवं विज्ञान: 2188 पद
  • अंग्रेजी: 1929 पद
  • संस्कृत: 1225 पद
  • सामाजिक विज्ञान: 1190 पद
  • हिंदी: 1096 पद
  • उर्दू: 935 पद

इस स्तर पर गणित एवं विज्ञान में सबसे ज्यादा 2,188 पद हैं. इसके बाद अंग्रेजी में 1929 पद हैं.

कक्षा 9 और 10 में 3877 पद

माध्यमिक स्तर पर कुल 3,877 शिक्षकों की भर्ती होगी. यहां कई प्रमुख विषयों में वैकेंसी निकाली गई है.

विषयवार पदों की संख्या-

  • सामाजिक विज्ञान: 756
  • अंग्रेजी: 696
  • उर्दू: 660
  • गणित: 570
  • विज्ञान: 463
  • संस्कृत: 322
  • शारीरिक विज्ञान: 47
  • हिंदी: 36
  • संगीत: 2

इस स्तर पर सामाजिक विज्ञान में सबसे ज्यादा 756 पद हैं. वहीं संगीत में सिर्फ 2 पद हैं.

11वीं और 12वीं में सबसे ज्यादा 16101 पद

TRE-4 की सबसे बड़ी भर्ती कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए है. इस स्तर पर कुल 16101 पद हैं. यही वह हिस्सा है, जहां विषयवार वैकेंसी को लेकर अभ्यर्थियों की सबसे ज्यादा नजर रहेगी.

विषयवार पदों का पूरा आंकड़ा देखें-

  • रसायन शास्त्र: 3695
  • भौतिकी शास्त्र: 1758
  • अंग्रेजी: 1321
  • मनोविज्ञान: 1030
  • वनस्पति विज्ञान: 1078
  • संस्कृत: 746
  • हिंदी: 749
  • उर्दू: 877
  • राजनीति शास्त्र: 665
  • गणित: 657
  • इतिहास: 608
  • जंतु विज्ञान: 449
  • गृह विज्ञान: 418
  • कंप्यूटर विज्ञान: 407
  • संगीत: 736
  • समाजशास्त्र: 266
  • भूगोल: 176
  • अर्थशास्त्र: 138
  • व्यवसायिक अध्ययन: 133
  • दर्शनशास्त्र: 80
  • लेखाशास्त्र: 66
  • उद्यमशीलता: 58

11वीं-12वीं में सबसे ज्यादा वैकेंसी किस विषय में?

अगर सिर्फ 11वीं और 12वीं के आंकड़ों को देखें तो रसायन शास्त्र सबसे आगे है. इस विषय में अकेले 3695 पद हैं. इसके बाद भौतिकी शास्त्र में 1758, अंग्रेजी में 1321, वनस्पति विज्ञान में 1078 और मनोविज्ञान में 1030 पद हैं. यानी विज्ञान विषयों में भी बड़ी संख्या में पद हैं. वहीं कंप्यूटर विज्ञान में 407 पद और संगीत में 736 पद हैं.

कब से भरना होगा आवेदन?

TRE-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. हालांकि, नोटिफिकेशन में अभी परीक्षा की तारीख का जिक्र नहीं किया गया है. परीक्षा की तारीख बाद में आयोग की ओर से जारी की जा सकती है.

इस बार परीक्षा पैटर्न भी बदला

TRE-4 सिर्फ वैकेंसी के लिहाज से ही अलग नहीं है. इस बार परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया गया है. पिछली तीन शिक्षक भर्तियों से अलग इस बार अभ्यर्थियों को दो चरणों की लिखित परीक्षा से गुजरना होगा.

पहले प्रारंभिक परीक्षा यानी PT होगी. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी ही आगे मेंस परीक्षा में शामिल होंगे. यानी इस बार सिर्फ एक परीक्षा पास करके शिक्षक बनने का रास्ता नहीं होगा. अभ्यर्थियों को PT और मेंस दोनों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उम्र सीमा क्या रखी गई है?

TRE-4 में उम्र सीमा की गणना अलग-अलग स्तर के पदों के अनुसार की जाएगी. प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षक पदों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई है. वहीं माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक पदों के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए. न्यूनतम उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी. अधिकतम उम्र की गणना के लिए 1 अगस्त 2024 को आधार माना जाएगा.

अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है-

  • अनारक्षित पुरुष: 37 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला: 40 वर्ष
  • अनारक्षित महिला: 40 वर्ष
  • ट्रांसजेंडर: 42 वर्ष
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के पुरुष एवं महिला: 42 वर्ष

अब अभ्यर्थियों की तैयारी का असली फोकस क्या होगा?

TRE-4 का नोटिफिकेशन आने के बाद अब अभ्यर्थियों के सामने सबसे महत्वपूर्ण चीज है अपनी कैटेगरी और विषय के हिसाब से वैकेंसी देखना. किस कक्षा में कितने पद हैं, किस विषय में कितनी सीट है और उस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए. इन सभी चीजों को ध्यान से समझना जरूरी होगा.

खासकर 11वीं-12वीं के अभ्यर्थियों के लिए विषयवार आंकड़े काफी अहम हैं. रसायन शास्त्र, भौतिकी, अंग्रेजी, वनस्पति विज्ञान और मनोविज्ञान जैसे विषयों में बड़ी संख्या में पद हैं. कुल मिलाकर TRE-4 में 32,388 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. अब 1 सितंबर से आवेदन शुरू होंगे और अभ्यर्थियों को दो चरणों वाली परीक्षा की तैयारी भी करनी होगी.

Also Read: BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती, जानिए कब से शुरू होगा आवेदन



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन