बिहार के एक शिक्षक के चार बेटों ने रचा इतिहास, NEET क्वालीफाई कर बने डॉक्टर
नीट में सफल छात्र को किया गया सम्मानित | Prabhat Khabar Network
बेगूसराय जिले के एक शिक्षक के चारों बेटों ने NEET परीक्षा पास कर डॉक्टर बनकर मिसाल कायम की है. चारों भाइयों की इस अभूतपूर्व सफलता का स्कूल में भव्य सम्मान किया गया.
Begusarai Four Brothers Doctors : बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड के समस्तीपुर गांव निवासी शिक्षक विनोद कुमार के परिवार ने एक साथ चार बेटों के डॉक्टर बनने से मिसाल कायम की है. उनके चारों बेटों अनुज कुमार, आशुतोष कुमार, ऋषिकांत और मणिकांत ने NEET क्वालीफाई कर चिकित्सा के क्षेत्र में कदम रखा है. इस उपलब्धि पर चारों भाइयों को सम्मानित किया गया.
नीट परीक्षा क्वालीफाई करने वाले चारों भाइयों की उपलब्धि
एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल के छात्र रह चुके अनुज कुमार, आशुतोष कुमार, ऋषिकांत और मणिकांत ने कठिन और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट को सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रखंड और समाज का मान बढ़ाया है.
Also Read : गया जी के डुमरिया में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, जंगल से AK-47 मैगजीन समेत कई कारतूस बरामद
इस अवसर पर विद्यालय परिवार और गणमान्य अतिथियों ने चारों डॉक्टरों को अंगवस्त्र प्रदान किया और मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
प्राचार्य पंकज कुमार सिंह का संबोधन और शिक्षक पिता का संघर्ष
इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर हर्ष और गर्व की अनुभूति से खिल उठा. समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कुछ सपने आंखों में पलते हैं, कुछ सपने पीढ़ियों को रोशन कर जाते हैं. माता-पिता जब तपस्या करते हैं तो बच्चे इतिहास रच जाते हैं.
Also Read : गया जी में 55 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर हत्या, गांव का ही एक व्यक्ति गिरफ्तार
यह ऐतिहासिक सफलता प्रखंड क्षेत्र के संदलपुर निवासी शिक्षक विनोद कुमार के सुपुत्रों ने हासिल की है. एक शिक्षक पिता के मार्गदर्शन, त्याग और कठिन संघर्ष का ही परिणाम है कि उनके चारों पुत्रों ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक साथ यह मुकाम हासिल कर मिसाल कायम की है.
समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथि और शिक्षकगण
समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम से किसी भी कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.
Also Read : कांवर पर लालटेन, आरजेडी का झंडा और तिरंगा... गया जी का ये कांवरिया क्यों बना चर्चा का विषय ?
मौके पर निदेशक कृष्ण मुरारी, सेवानिवृत्त शिक्षक रामाशीष पाठक, पूर्व जिला पार्षद शिवजी सिंह, सरपंच मनोज सिंह, शिक्षक राम रतन पंडित, जयश्री उद्योग के पंकज सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.
चारों भाइयों की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति
आशुतोष आईजीआईएमएस पटना में और अनुज हरियाणा में डेंटिस्ट हैं, दोनों सेकंड ईयर के छात्र हैं, जबकि ऋषिकांत और मणिकांत 2026 में नीट क्वॉलिफाई किए हैं, अभी कॉलेज अलॉट नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









