कांवर पर लालटेन, आरजेडी का झंडा और तिरंगा... गया जी का ये कांवरिया क्यों बना चर्चा का विषय ?

Updated:
विज्ञापन

कांवर पर लालटेन, आरजेडी का झंडा और तिरंगा लेकर देवघर जाते गया जी के सूरज यादव| Prabhat Khabar Network

गया जी के सूरज यादव की कांवड़ यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है, जो देवघर के लिए निकली है. उन्होंने अपनी कांवड़ पर तेजस्वी यादव की तस्वीर, लालटेन, आरजेडी का झंडा और तिरंगा सजाया है. सूरज की कामना है कि बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बने और युवाओं को रोजगार मिले.

विज्ञापन

गया जी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट Gaya Ji Kanwariya Tejashwi Yadav : गया जी से देवघर तक हजारों कांवड़ियों की भीड़ में एक ऐसा कांवड़िया नजर आया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सफेद कपड़े, शरीर पर लालटेन और तेजस्वी यादव की तस्वीर… कांवड़ पर आरजेडी का चुनाव चिह्न और झंडा, साथ में तिरंगा. यह नजारा देखने के बाद हर किसी की नजर इस युवक पर टिक गई.

कौन हैं कांवड़िया सूरज यादव

दरअसल, यह युवक गया जी के बड़की डेल्हा का रहने वाला सूरज यादव है. सूरज खुद को आरजेडी नेता लालू यादव और तेजस्वी यादव का जबरदस्त प्रशंसक बताता है.

करीब दो साल से वह लगातार देवघर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित कर रहा है, लेकिन इस बार उसकी कांवड़ यात्रा कुछ खास है.

कांवड़ यात्रा का विशेष अंदाज

सूरज ने सफेद टी-शर्ट और सफेद पैंट पहन रखी है. टी-शर्ट पर तेजस्वी यादव की तस्वीर और लालटेन का निशान है. वहीं उसकी कांवड़ पर आगे-पीछे लालटेन, आरजेडी का चुनाव चिह्न और पार्टी का झंडा लगा हुआ है. इसके साथ ही उसने कांवड़ पर तिरंगा भी लगाया है.

Also Read : गया जी में 55 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर हत्या, गांव का ही एक व्यक्ति गिरफ्तार

दोनों तरफ पीतल के बर्तनों में पवित्र गंगाजल लेकर सूरज देवघर की ओर बढ़ रहा है. कांवड़ियों की भीड़ में उसका यह अलग अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

रोजगार और सरकार बनाने की कामना

सूरज का कहना है कि वह बाबा भोलेनाथ से सिर्फ एक ही कामना करता है कि बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बने और युवाओं को रोजगार मिले. सूरज बताता है कि मैं लालू जी और तेजस्वी यादव का जबरदस्त फैन हूं.

Also Read : Gen Z के बाद अब Alpha Kids का Protest, दिल्ली-झारखण्ड के बाद अब गया जी में सड़कों पर आये स्कूली बच्चें

तेजस्वी जी ने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी. इसी बात से प्रभावित होकर मैं बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूं कि जल्द तेजस्वी यादव की सरकार बने और लोगों को रोजगार मिले.

देवघर में बोलेबाबा से तेजस्वी सरकार के लिए अनोखी कांवर यात्रा, सफेद कपड़े पर तेजस्वी और लालटेन का छाप, कवर में दोनों तरफ लालटेन टंगे हुए बढ़ रहा है देवघर, तेजस्वी की बने सरकार, तो मिलेगी हर घर मे एक-एक सरकारी नौकरी. | Prabhat Khabar Network
गया जी से देवघर की यात्रा पर लालटेन और तिरंगे के साथ निकले सूरज यादव

लालू और तेजस्वी से मिलने की इच्छा

सूरज की एक और इच्छा है कि वह लालू यादव और तेजस्वी यादव से मिलना चाहता है. हालांकि, उसका कहना है कि वह बिना बुलाए उनके घर नहीं जाएगा. अगर लालू जी और तेजस्वी जी हमें बुलाएंगे तो मैं जरूर जाऊंगा और उनसे आशीर्वाद लूंगा.

देवघर में बोलेबाबा से तेजस्वी सरकार के लिए अनोखी कांवर यात्रा, सफेद कपड़े पर तेजस्वी और लालटेन का छाप, कवर में दोनों तरफ लालटेन टंगे हुए बढ़ रहा है देवघर, तेजस्वी की बने सरकार, तो मिलेगी हर घर मे एक-एक सरकारी नौकरी. | Prabhat Khabar Network

लेकिन बिना बुलाए मैं उनके घर नहीं जाऊंगा. अब सूरज की यह अनोखी कांवड़ यात्रा राजनीतिक आस्था है, व्यक्तिगत पसंद है या अपने नेता के प्रति जुनून, यह तो वही जाने. लेकिन कांवड़ियों की भीड़ में लालटेन से सजी यह कांवड़ और तिरंगे के साथ चल रहा यह युवक जरूर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बाबा बैद्यनाथ के दरबार में सूरज की प्रार्थना क्या रंग लाती है, यह आने वाला वक्त बताएगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन