गया में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बेलागंज के दादपुर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Gaya Crime News : बेलागंज थाना क्षेत्र के दादपुर मोड़ के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से कचनावा गांव निवासी अनुज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने घायल अनुज सिंह को इलाज के लिए बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

गंभीर हालत में गया किया गया रेफर

अनुज सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया. गया में इलाज के दौरान भी उनकी हालत गंभीर बनी रही. इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया.

हादसे में पैर बुरी तरह जख्मी

जदयू नेता धर्मपाल सिंह ने बताया कि बालू से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनुज सिंह को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उनका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद बेलागंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक और वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

आवेदन मिलते ही होगी कानूनी कार्रवाई

बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि घटना को लेकर थाने में आवेदन प्राप्त होते ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

Gen Z के बाद अब Alpha Kids का Protest, दिल्ली-झारखण्ड के बाद अब गया जी में सड़कों पर आये स्कूली


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन