गयाजी में बाबा दशरथ मांझी के महापरिनिर्वाण दिवस पर निकली बाइक रैली, भारत रत्न देने की मांग तेज

Updated:
विज्ञापन

फोटो-गया कंचन 6,बाइक रैली निकालते लोग व मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट करते | Prabhat Khabar Network

पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी के 19वें महापरिनिर्वाण दिवस पर गया में बाइक रैली निकाली गई। मंत्री संतोष सुमन ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग दोहराई।

विज्ञापन

Gayaji News : पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी के 19वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सोमवार को मानपुर के भुसुंडा मैदान से गहलौर घाटी तक बाइक रैली निकाली गयी. बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बड़ी संख्या में लोग बाइक रैली में शामिल हुए और गहलौर घाटी पहुंचकर बाबा दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाबा किसी एक समाज के नहीं, पूरे देश के प्रेरणास्रोत : संतोष सुमन

मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बाबा दशरथ मांझी किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश के प्रेरणास्रोत हैं. उनके जीवन से साहस, धैर्य और संघर्ष की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने पहाड़ काटकर रास्ता बनाकर अदम्य इच्छाशक्ति और कर्मयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया. समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए.

भारत रत्न के लिए लगातार प्रयास जारी

भारत रत्न देने की मांग पर मंत्री ने कहा कि बाबा दशरथ मांझी को यह सम्मान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और केंद्र सरकार के स्तर पर भी यह मांग उठायी गयी है. उन्होंने कहा कि बाबा को भारत रत्न मिलने से उनके योगदान का सम्मान होगा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.

बाबा के संघर्ष को सम्मान देने की मांग

हम पार्टी के नेता व सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी ने कहा कि बाबा दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि देने के लिए बाइक रैली निकाली गयी है. उन्होंने केंद्र सरकार से बाबा को भारत रत्न देने की मांग की. उन्होंने कहा कि मुसहर परिवार में जन्मे बाबा ने करीब 22 वर्षों तक पहाड़ काटकर रास्ता बनाने का काम किया और वजीरगंज की दूरी करीब 55 किलोमीटर से घटकर 15 किलोमीटर होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

नंदलाल मांझी ने कहा कि बाबा के योगदान के अनुरूप उन्हें अब तक सम्मान और प्रतिष्ठा नहीं मिल सकी है. उन्होंने बताया कि पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रपति से मुलाकात कर भारत रत्न देने की मांग रखी है.

लखीसराय भगदड़ की घटना पर जताया दुख

मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने लखीसराय के अशोक धाम में हुई भगदड़ की घटना पर भी दुख जताया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में भीड़ जुटने वाले आयोजनों में प्रशासन और श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

फोटो-गया कंचन 6,बाइक रैली निकालते लोग व मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट करते | Prabhat Khabar Network
फोटो-गया कंचन 6,बाइक रैली निकालते लोग व मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट करते | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन