गया जी: 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि पर मानपुर से गहलौर तक निकली बाइक रैली, भारत रत्न की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन

दशरथ मांझी के 19वें पुण्यतिथि पर बाइक रैली

मानपुर से गहलौर घाटी तक 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि पर एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने किया. इस अवसर पर दशरथ मांझी को भारत रत्न दिलाने की मांग एक बार फिर पुरजोर तरीके से उठाई गई.

विज्ञापन

Dashrath Manjhi Death Anniversary: मानपुर स्थित भूसंडा मैदान से गहलौर घाटी तक सोमवार को पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बाइक रैली का आयोजन किया गया. बाइक रैली का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने किया. रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. सभी गहलौर घाटी पहुंचकर बाबा दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

पूरे देश के प्रेरणास्रोत हैं बाबा दशरथ मांझी- संतोष सुमन

इस अवसर पर मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बाबा दशरथ मांझी किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश के प्रेरणास्रोत हैं. उनके जीवन से साहस, धैर्य और संघर्ष की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने पहाड़ काटकर जिस तरह रास्ता बनाया, वह अदम्य इच्छाशक्ति और कर्मयोग का उदाहरण है. डॉ. सुमन ने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को बाबा दशरथ मांझी के संघर्ष से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए. चुनौतियां और कठिनाइयां जीवन में आती रहेंगी, लेकिन संघर्ष करते हुए अपना रास्ता बनाने की सीख बाबा के जीवन से मिलती है.

View on Instagram

भारत रत्न दिलाने के लिए लगातार प्रयास का दावा

दशरथ मांझी को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और केंद्र सरकार के स्तर पर इस मांग को उठाया गया है. उन्होंने कहा कि बाबा को भारत रत्न मिलने से न केवल उनके योगदान का सम्मान होगा, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.

बाबा दशरथ मांझी के 19वें महापरिनिर्वाण दिवस पर बाइक रैली, भारत रत्न देने की उठी मांग  | Prabhat Khabar Network

लखीसराय की भगदड़ की घटना पर जताया दुख

लखीसराय के अशोक धाम में हुई भगदड़ की घटना पर डॉ. संतोष कुमार सुमन ने दुख जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि जहां भी बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है, वहां प्रशासन और श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके.

बाबा दशरथ मांझी के 19वें महापरिनिर्वाण दिवस पर बाइक रैली, भारत रत्न देने की उठी मांग  | Prabhat Khabar Network

22 वर्ष पहाड़ काटकर रास्ता बनाने में लगाए

वहीं, हम पार्टी के नेता एवं सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी ने कहा कि बाबा दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि देने के लिए बाइक रैली निकाली गई है. उन्होंने केंद्र सरकार से बाबा दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग की. उन्होंने कहा कि मुसहर परिवार में जन्मे बाबा दशरथ मांझी ने अपने जीवन के करीब 22 वर्ष पहाड़ काटकर रास्ता बनाने में लगा दिए और वजीरगंज की दूरी को करीब 55 किलोमीटर से घटाकर 15 किलोमीटर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

नंदलाल मांझी ने कहा कि बाबा दशरथ मांझी के योगदान को देखते हुए उन्हें अब तक वह सम्मान और प्रतिष्ठा नहीं मिल पाई है, जिसके वे हकदार हैं. उन्होंने बताया कि पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रपति से मुलाकात कर भारत रत्न देने की मांग रखी है.

बाबा दशरथ मांझी के 19वें महापरिनिर्वाण दिवस पर बाइक रैली, भारत रत्न देने की उठी मांग  | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन