बोधगया आयेंगे आज बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, नवनियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों को करेंगे संबोधित
बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन आज बोधगया पहुंचेंगे. वे महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में नव नियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करेंगे. उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
Bodh Gaya Governor Visit: बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन सोमवार को बोधगया आयेंगे. वह महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और बिहार प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारियों को संबोधित करेंगे. ये अधिकारी गया स्थित बिपार्ड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.
दोपहर तीन बजे के बाद पहुंचने की सूचना
जानकारी के अनुसार राज्यपाल सोमवार को दोपहर तीन बजे के बाद बोधगया पहुंचेंगे. इसके बाद वह महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बिहार प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारियों को संबोधित करेंगे.
सुजाता बाइपास रोड पर रोकी जा सकती है आवाजाही
राज्यपाल के आगमन को लेकर बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। उनके आगमन और कार्यक्रम को देखते हुए दोपहर बाद सुजाता बाइपास रोड पर आम वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए रोकी जा सकती है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.
इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










