गयाजी में हर घर तिरंगा अभियान, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वामी राघवेन्द्राचार्य त्रिदंडी आयुर्वेद महाविद्यालय

Updated:
विज्ञापन

फोटो- गया- कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया के स्वामी राघवेन्द्राचार्य त्रिदंडी आयुर्वेद महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य देशभक्ति कार्यक्रम और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Gayaji News : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वामी राघवेन्द्राचार्य त्रिदंडी आयुर्वेद महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य एवं देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य, उपसचिव पीके सिंह एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों ने मां सरस्वती और भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया.

विज्ञापन

तिरंगा देश की संप्रभुता और आत्मसम्मान का प्रतीक

महाविद्यालय के सचिव स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का संगम नहीं, बल्कि देश की संप्रभुता, अखंडता और 140 करोड़ भारतीयों के आत्मसम्मान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि आयुर्वेद समाज को निरोगी रखने की प्रेरणा देता है, जबकि राष्ट्रीय पर्व राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाता है.

छात्रों ने निकाली विशाल तिरंगा रैली

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विशाल तिरंगा रैली निकाली. रैली के माध्यम से लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया. विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी.

राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की ली शपथ

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के भावी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की शपथ ली. सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

कार्यक्रम में प्रो. एसपी सिन्हा, प्रो. संग्राम केशरी, प्रो. सिद्धनाथ करण, प्रो. टीके पाठक, प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्रो. विजय साह, डॉ. रविकांत तिवारी, डॉ. अभिक पाल, डॉ. मौतुषी नाथ, डॉ. मनु कुशवाहा, डॉ. सुप्रिया, डॉ. गौरव दास, डॉ. दीपक यादव, डॉ. सुरभि त्रिवेदी, डॉ. दिब्य सामल, डॉ. अखिलेश रात्रे, डॉ. अनन्या साहा, डॉ. पंकज कुमार, विशाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अश्विनी शर्मा, श्याम शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन