गया जी: शेरघाटी में एक ही रात चार घरों में चोरी, नकदी और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरी की घटना के बाद लगी भीड़

शेरघाटी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के नकदी और जेवरात चुरा लिए. घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

Gaya Ji theft: शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताप कला टोला बहेलिया बीघा गांव में चोरों ने एक ही रात चार घरों को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोर घरों के पीछे से प्रवेश कर छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर उतरकर चोरी की. घटना के दौरान घर के लोग सो रहे थे. चोर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए. एक साथ चार घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुनीता देवी के घर से तीन लाख के आभूषण और नकदी चोरी

जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी, पति महेंद्र यादव के घर से करीब 10 हजार रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आठ थान आभूषण चोरी होने की बात बताई गई है. बताया गया कि सुनीता देवी ने गाय बेचने के बाद मिले रुपये घर में रखे थे. चोरों ने इन्हें भी निशाना बनाया.

छानबीन करती पुलिस और चोरी की घटना के जानकारी के बाद लगी भीड़  | Prabhat Khabar Network

रजिया देवी के घर से डेढ़ लाख के जेवर चोरी

वहीं, रजिया देवी, पति हूलास यादव के घर से उनकी पतोहु के करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के छह थान आभूषण चोरी होने की जानकारी दी गई है. इनमें हसुली, बाजूबंद, कड़ा, झुमका, बाली, कंगन समेत अन्य जेवर शामिल बताए गए हैं. इसी तरह मुनिया देवी, पति मिसरा उर्फ मकई यादव के घर से सोने-चांदी के दो थान आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है. वहीं बिलास यादव के घर से 55 हजार रुपये नकद चोरी होने की जानकारी परिजनों ने दी है.

एक साथ चार घरों को बनाया निशाना

ग्रामीणों के अनुसार, चारों घरों से सोने-चांदी के आभूषण, चेन, पायल समेत अन्य जेवरात चोरी हुए हैं. सास-पतोहु के आभूषण भी चोर ले गए. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में काफी दिनों बाद चोरी की घटना हुई है. एक साथ चार घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है. लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

छानबीन करती पुलिस और चोरी की घटना के जानकारी के बाद लगी भीड़  | Prabhat Khabar Network

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दलबल के साथ बहेलिया बीघा गांव पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर छानबीन शुरू की. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस चोरी की घटना की बारीकी से जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन