गयाजी में जहरीली गैस से चार लोगों की मौत, मृतकों के आश्रितों को मिले चार-चार लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

मुआवजा का रकम देते अधिकारी व जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

गया के डोभी में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया है।

विज्ञापन

Gayaji News : गयाजी के शेरघाटी अनुमंडल के डोभी प्रखंड अंतर्गत करमौनी में कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों को मुआवजा राशि उपलब्ध करायी है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक मृतक के आश्रित को चार-चार लाख रुपये का चेक सौंपा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार मृतकों के परिवारों को मिली सहायता

मृतकों की पहचान विजय चौधरी (55), चामारी मांझी (57), विकास कुमार (23) और दिलचंद कुमार (26) के रूप में हुई है. जिला प्रशासन की ओर से सभी मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गयी. आपदा शाखा की ओर से घटना के बाद राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जा रही है.

एसडीआरएफ और अग्निशमन टीम ने निकाले थे शव

घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी. संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर कुएं के अंदर से चारों मृतकों के शव बाहर निकाले गये. घटना के बाद प्रशासन ने संबंधित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.

बंद स्थानों में बिना सुरक्षा प्रवेश नहीं करने की अपील

अपर समाहर्ता आपदा पंकज कुमार ने लोगों से अपील की है कि बिना सुरक्षा व्यवस्था और विशेषज्ञों की सहायता के कुएं, टैंक या अन्य बंद एवं संकरे स्थानों में प्रवेश नहीं करें. ऐसे स्थानों में जहरीली गैस मौजूद हो सकती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है. उन्होंने लोगों से किसी भी आपात स्थिति में प्रशिक्षित बचाव दल की मदद लेने की अपील की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन