गया जी के डुमरिया में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, जंगल से AK-47 मैगजीन समेत कई कारतूस बरामद
सुरक्षा बलों द्वारा बरामद AK-47 मैगजीन | Prabhat Khabar Network
गया जी के डुमरिया प्रखंड में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सीआरपीएफ, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरहा जंगल से एके-47 की मैगजीन, जिंदा कारतूसों और अन्य हथियार बरामद किए हैं. यह कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान का हिस्सा है.
Gaya Ji Naxal Search Operation : गया जी जिले के डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ 47बी, एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान बरहा जंगल घाटी के कर्म स्थान के समीप से पुलिस ने विभिन्न हथियारों के कारतूस बरामद किए हैं.
थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान बरहा के जंगली एवं पहाड़ी घाटी क्षेत्र में सीआरपीएफ 47बी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को सफलता मिली.
Also Read : गया जी में 55 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर हत्या, गांव का ही एक व्यक्ति गिरफ्तार
बरामद किए गए हथियारों और कारतूसों की सूची
अभियान के दौरान एके-47 का एक खाली मैगजीन, एक जिंदा कारतूस, एसएलआर का एक जिंदा कारतूस एवं एक डीडी कारतूस, इंसास राइफल का एक जिंदा कारतूस, नौ एमएम पिस्टल का एक जिंदा कारतूस तथा 12 बोर राइफल का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया.
Also Read : कांवर पर लालटेन, आरजेडी का झंडा और तिरंगा... गया जी का ये कांवरिया क्यों बना चर्चा का विषय ?
छकरबंधा थाना में मामला दर्ज
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में छकरबंधा थाना कांड संख्या 31/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









