नीट यूजी 2026 की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में 120 सीटों पर होगा दाखिला

Updated:
विज्ञापन

पावापुरी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NEET UG 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें 4 चरण शामिल होंगे. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त से शुरू हो रहा है, और पावापुरी मेडिकल कॉलेज में 120 सीटों पर दाखिले होंगे.

विज्ञापन

NEET UG 2026 Counselling : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है. मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) ने 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा के तहत एमबीबीएस, बीडीएस एवं बीएससी नर्सिंग सहित अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है.

विज्ञापन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत

खास बात यह है कि कुल 4 चरणों में काउंसिलिंग की जायेगी. पहले चरण का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज 5 अगस्त से शुरू होगा.

अभ्यर्थी अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का विकल्प भरकर लॉक कर सकेंगे. 18 अगस्त से आवंटित कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. इस बार पूरी प्रक्रिया को अधिक डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है. छात्रों और अभिभावकों को कॉलेजों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

पावापुरी मेडिकल कॉलेज में नामांकन का विवरण

पावापुरी मेडिकल कॉलेज में एक सत्र में 120 छात्रों का नामांकन होना है. इस संबंध में पावापुरी मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सर्विल कुमारी ने बताया कि सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को फ्रीज और फ्लोट का विकल्प मिलेगा.

सीट अपग्रेड और फ्रीज-फ्लोट के नियम

संतुष्ट होने पर सीट फ्रीज और बेहतर विकल्प की उम्मीद पर फ्लोट किया जा सकेगा. सीट अपग्रेड की सुविधा सिर्फ तीसरे राउंड तक ही मिलेगी. इसके बाद अगर कोई प्रवेश ले लेता है तो वह आगे की काउंसिलिंग में भाग नहीं ले सकेगा.

Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन