राजगोपाल प्रसाद के निधन पर इस्लामपुर में शोकसभा आयोजित, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

प्रार्थना सभा में उपस्थित गणमान्य लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इस्लामपुर के समाजसेवी राजगोपाल प्रसाद के निधन पर आयोजित शोकसभा में सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए. नेताओं और व्यापारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

Rajgopal Prasad death: इस्लामपुर संयुक्त व्यापार मंडल के संस्थापक एवं सिद्धपीठ श्री बड़ी देवी पूजा प्रबंध समिति के अध्यक्ष समाजसेवी राजगोपाल प्रसाद के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. शोकसभा इस्लामपुर बाजार स्थित महनार गद्दी के सभागार में हुई. कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साहू ने किया.

विज्ञापन

तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

शोकसभा में उपस्थित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने स्व. राजगोपाल प्रसाद के तेलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस दौरान वक्ताओं ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

समाज के कल्याण के लिए समर्पित थे राजगोपाल प्रसाद

शोकसभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजगोपाल प्रसाद जुझारू और कर्मठ व्यक्ति थे तथा समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहते थे. उनके निधन को सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया.

दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

सभा के अंत में उपस्थित गणमान्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

ये रहे मौजूद

शोकसभा में समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रो. उमेश प्रसाद, भाजपा जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप, सुरेश केशरी, शिवदानी पाण्डेय, राजेश केशरी, अनिल कुमार उर्फ डीएम साहब, रीतेश केशरी, उमेश प्रसाद अद्वितीय, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र प्रसाद सेठ, योगेंद्र मुंशी, अजय विश्वकर्मा, शिक्षक विनायक यादव, राजेश खन्ना, वार्ड पार्षद सुनील कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन