लेफ्टिनेंट अमित कुमार ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात, ईमानदारी से देश की सेवा करने की मिली सलाह
राज्यपाल महोदय से मुलाकात करते लेफ्टिनेंट अमित
लेफ्टिनेंट अमित कुमार ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की. देश सेवा में ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन की मिली सलाह. जानें पूरी बात.
Amit Kumar Lieutenant: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने वाले इस्लामपुर थाना क्षेत्र के तह्बलबिगहा गांव निवासी भाजपा नेता वीरेंद्र गोप के पुत्र अमित कुमार ने राजभवन, पटना पहुंचकर राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद मो. अता हसनैन से शिष्टाचार मुलाकात की. अमित कुमार अपने पिता वीरेंद्र गोप के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे.
राज्यपाल के बुलावे पर हुई मुलाकात
उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप ने दी. उन्होंने बताया कि महामहिम राज्यपाल के बुलावे पर लेफ्टिनेंट अमित कुमार शिष्टाचार मुलाकात के लिए राजभवन पहुंचे थे. इस दौरान अमित कुमार ने अपने पिता के साथ राज्यपाल से मुलाकात की.
देश सेवा में ईमानदारी से कर्तव्य निभाने की सलाह
आत्मीय मुलाकात के दौरान राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद मो. अता हसनैन ने लेफ्टिनेंट अमित कुमार से देश सेवा में ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की सलाह दी. उन्होंने अमित कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देश के प्रति उनके जज्बे में उत्तरोत्तर वृद्धि हो.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए