बिहारशरीफ में आवारा कुत्तों के खिलाफ नगर निगम का अभियान, छह कुत्ते पकड़े गये

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहारशरीफ में आवारा कुत्तों का आतंक खत्म करने के लिए नगर निगम का विशेष अभियान चला. छह कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया. नागरिकों ने इस पहल की सराहना की है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों को निजात दिलाने के लिए बिहारशरीफ नगर निगम ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया. नगर निगम की टीम ने एतवारी बाजार से लेकर अंबेर तक सड़कों और गलियों में घूम-घूम कर कुल छह आवारा कुत्तों को पकड़ा. नगर निगम की ओर से इस तरह का अभियान पहली बार चलाया गया है. कार्रवाई के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों के आसपास मंडरा रहे थे कुत्तों के झुंड

पिछले कई दिनों से नगर निगम कार्यालय और आसपास के प्रमुख सरकारी कार्यालयों के समीप आवारा कुत्तों के झुंड मंडराने की शिकायतें मिल रही थीं. कार्यालय आने-जाने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों में कुत्तों को लेकर भय का माहौल था. शिकायतों को नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने गंभीरता से लिया और सिटी मैनेजर साकेश कुमार सिन्हा को तत्काल धर-पकड़ अभियान चलाने का निर्देश दिया.

डॉग कैच वाहन सड़क पर उतरा

निर्देश मिलते ही नगर निगम का डॉग कैच वाहन सड़क पर उतारा गया. प्रशिक्षित टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानी के साथ अभियान शुरू किया. टीम के सदस्यों ने जाल की मदद से एक-एक कर आवारा कुत्तों को पकड़ा. इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि किसी भी कुत्ते को चोट न पहुंचे और आम लोगों को भी परेशानी न हो. पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से की गयी.

सुरक्षित स्थान पर भेजे गये पकड़े गये कुत्ते

नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने बताया कि पकड़े गये सभी छह कुत्तों को नियमानुसार शहर से दूर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है. उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. जहां-जहां से आवारा कुत्तों की शिकायत मिलेगी, वहां टीम भेजकर कार्रवाई की जायेगी.

लोगों ने नगर निगम की पहल को सराहा

नगर निगम की इस पहल की शहर के लोगों ने सराहना की है. लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों के कारण सुबह-शाम टहलना भी मुश्किल हो गया था. नगर निगम की कार्रवाई से बाजार समेत सरकारी कार्यालयों के आसपास लोगों की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन