GATE 2027 Registration कल से होगा शुरू, जानें परीक्षा की तारीख, फीस, डॉक्यूमेंट्स और Apply करने का पूरा तरीका
फाॅर्म अप्लाई करते हुए लड़के की AI जनरेटेड फोटो
GATE 2027 Registration की प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 से शुरू होगी. कैंडिडेट्स 27 सितंबर तक बिना लेट फीस अप्लाई कर सकेंगे. यहां जानें GATE 2027 परीक्षा की तारीख, फीस, डाॅक्यूमेंट्स, आखिरी तारीख और अप्लाई करने का पूरा तरीका.
GATE 2027 Registration: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल, 27 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है. इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स GATE 2027 के लिए अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IITM) GATE 2027 के लिए आयोजन करने वाला इंस्टीट्यूट है. इस परीक्षा के माध्यम से कैंडिडेट्स को Master of Engineering (ME), Master of Technology (MTech) और PhD जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश का मोका मिलेगा.
GATE 2027 Registration Last Date: कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर दी गई जानकारी के अनुसार जिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल, 27 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है. यह प्रक्रिया 27 सितंबर तक जारी रहेगी, इस दिन तक अप्लाई करने पर लेट फीस नहीं लगेगी. वहीं 5 अक्टूबर 2026 तक लेट फीस के साथ अप्लाई कर सकते हैं. वहीं 14 से 21 के बीच एप्लिकेशन करेक्शन विंडो ओपन किया जाएगा. सबसे जरूरी बात GATE 2027 की परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा. वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार GATE 2027 की परीक्षा का रिजल्ट 19 मार्च 2027 को जारी किया जाएगा.

GATE 2027 Registration के लिए कौन-कौन से डाॅक्यूमेंट्स जरूरी?
GATE 2027 का आवेदन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन की गई सिग्नेचर और एजुकेशनल डाॅक्यूमेंट्स जरूरी है. इसके अलावा डिग्री सर्टिफिकेट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट या अंतिम सेमेस्टर की मार्कशीट और दिव्यांगता प्रमाण पत्र जैसे डाॅक्यूमेंट्स की जरूरत होगी.
GATE 2027 Registration Official Notification Check Here
GATE 2027 Registration Fee: जानिए कितनी होगी फीस
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार महिलाओं, SC, ST और PwD कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस 1,000 रुपए प्रति पेपर है, जबकि बाकी सभी कैंडिडेट्स को रेगुलर एप्लीकेशन पीरियड के दौरान 2,000 रुपए प्रति पेपर फीस देनी होगी. हालांकि जो कैंडिडेट्स बढ़ी हुई समय-सीमा (extended period) के दौरान अप्लाई करेंगे, उन्हें लेट फीस के तौर पर प्रति पेपर 500 रुपए ज्यादा देने होंगे. एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: फरवरी में होगी गेट परीक्षा, एक पेपर जोड़ा गया और सिलेबस भी बदला
How to Apply for GATE 2027: कहां करना होगा रजिस्ट्रेशन?
GATE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया GATE Online Application Processing System (GOAPS) पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जाएगी. कैंडिडेट्स आधिकारिक पोर्टल gate2027.iitm.ac.in Websiteपर जाकर अप्लाई कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी. इसके बाद वे आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेंगे.
Note: इस बारे में और अधिक जानकारी आप GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर विजिट करके देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: गेट परीक्षा के लिए अब 27 अगस्त से करें अप्लाई, बदल गया पूरा शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए