गेट परीक्षा के लिए अब 27 अगस्त से करें अप्लाई, बदल गया पूरा शेड्यूल
परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)
GATE 2027 Exam: गेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को पोस्टपोन कर दिया गया है. नए शेड्यूल के अनुसार, अब 27 अगस्त से अप्लाई किया जाएगा. अप्लाई करने और नोटिस देखने के लिए गेट की ऑफिशियल वेबसाइट iitm.ac.in पर जाएं.
GATE 2027 Exam Revised Schedule: गेट परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए काम की खबर है. IIT Madras ने ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) के लिए रजिस्ट्रेशन शेड्यूल में बदलाव किया है. पहले आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होने वाली थी. लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. नए शेड्यूल के अनुसार, गेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त 2026 से शुरू होंगे. गेट परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट iitm.ac.in पर जाकर आप ये शेड्यूल देख सकते हैं.
नए शेड्यूल में क्या है?
नए शेड्यूल के अनुसार, गेट परीक्षा के लिए आवेदन 27 अगस्त 2026 से शुरू होगी. अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 सितंबर यानी कैंडिडेट्स के पास करीब एक महीना है. ऐसे में कैंडिडेट्स सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें.
गेट परीक्षा का शेड्यूल
| इवेंट | तारीख |
| ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत (GOAPS) | 27 अगस्त 2026 |
| बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि | 27 सितंबर 2026 |
| लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि | 5 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन पत्र संशोधन शुरू | 14 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन पत्र संशोधन की अंतिम तिथि | 21 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा शहर आवंटन की सूचना | 4 जनवरी 2027 |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | जल्द घोषित किया जाएगा (TBA) |
| GATE 2027 परीक्षा | 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 |
| परिणाम की घोषणा | 19 मार्च 2027 |

कैसे देखें GATE Exam का शेड्यूल?
- गेट की ऑफिशियल वेबसाइट iitm.ac.in पर जाएं.
- नोटिफिकेशन वाले सेक्शन में जाएं और गेट न्यू शेड्यूल वाले लिंक पर क्लिक करें.
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें गेट परीक्षा का नया शेड्यूल दिया है.
- आप इसका स्क्रीनशॉर्ट लेकर इसे फ्यूचर के लिए सेव कर लें.
डिजिलॉकर पर अपडेट कर दें डॉक्यूमेंट्स
गेट परीक्षा के लिए डिजिलॉकर पर अपने डॉक्यूमेंट्स और प्रोफाइल अपडेट करना होगा. गेट की ओर से नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी गई है.
GATE परीक्षा के सिलेबस में हुआ है बदलाव
गेट परीक्षा के सिलेबस (GATE Exam Syllabus) में बदलाव किया गया है. रोबोटिक्स और ऑटोमेटेशन (RA) पेपर को जोड़ा गया है. साथ ही टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस (TF) पेपर को इंजीनियरिंग पेपर में शामिल किया गया है.
कब होगी गेट परीक्षा?
GATE 2027 परीक्षा का आयोजन 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी और विभिन्न पेपरों के लिए सुबह व दोपहर की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.
IITs, NITs में मिलता है एडमिशन
गेट एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है. इस परीक्षा के जरिए देश के प्रमुख संस्थान जैसे कि IITs, NITs में MTech और ME, PhD जैसे कोर्स में एडमिशन मिलता है. परीक्षा का आयोजन IITs और IISc संयुक्त रूप से करते हैं.
ये भी पढ़ें: BPSC 72nd CCE Study Plan 2026: प्रीलिम्स में बचे 70 दिन, ऐसे करें तैयारी, जानें Exam Pattern में बदलाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










