BSc Nursing Admission 2025: बीएससी नर्सिंग में एडमिशन के लिए करें आवेदन, 150 अंकों की होगी परीक्षा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 Jun 2025 1:56 PM

विज्ञापन

BSc Nursing Admission 2025

BSc Nursing Admission 2025: 12वीं के बाद बीएससी नर्सिंग में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) ने बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

BSc Nursing Admission 2025: झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस एग्जाम बोर्ड (JCECE Board) की तरफ से बीएससी नर्सिंग एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2025 से 11 जून 2025 तक चलेगी. झारखंड में बीएससी नर्सिंग में एडमिशन (BSc Nursing Admission) के लिए आवेदन शुरू होने वाली है. इसमें एडमिशन से लेकर एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और सेलेक्शन की पूरी प्रक्रिया यहां देख सकते हैं.

झारखंड की छात्राएं जो नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है. बीएससी नर्सिंग एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2025 से शुरू होकर 11 जुलाई 2025 तक चलेगी.

BSc Nursing Admission 2025 Jharkhand: कौन कर सकता है अप्लाई?

इस परीक्षा में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान (PCB) विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो. साथ ही, उम्मीदवारों को अंग्रेजी विषय में भी पास होना अनिवार्य है. सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 45% अंक और आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के लिए न्यूनतम 40% अंक जरूरी हैं. बीएससी नर्सिंग (बेसिक) कोर्स के लिए न्यूनतम उम्र 17 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं, बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) कोर्स के लिए GNM पास होना अनिवार्य है.

BSc Nursing Admission 2025 Exam Pattern and Syllabus यहां करें चेक

Jharkhand BSc Nursing Exam Pattern: कितने सवालों की परीक्षा?

परीक्षा 150 अंकों की होगी जिसमें भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे. यह परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQ) प्रारूप में होगी. प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा जबकि नकारात्मक अंकन का कोई प्रावधान नहीं है. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर मॉडल पेपर और सिलेबस की जानकारी प्राप्त करें ताकि बेहतर तैयारी कर सकें.

BSc Nursing Admission 2025 Jharkhand Notification यहां डायरेक्ट चेक करें.

BSc Nursing Admission Application: कैसे करें आवेदन?

jceceb.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के समय उन्हें अपना फोटो, हस्ताक्षर, 12वीं की मार्कशीट और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. एप्लीकेशन फीस भी ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा. सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 900 रुपये और SC/ST के लिए 450 रुपये निर्धारित है.

इस परीक्षा के माध्यम से झारखंड राज्य के सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आखिरी तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए तैयारी शुरू कर दें.

ये भी पढ़ें: NEET रिजल्ट के बाद क्या करें? Top Colleges में कटऑफ और Admission की जानकारी यहां

ये भी पढ़ें: JEE Toppers की पहली पसंद है यह काॅलेज, करोड़ों में प्लेसमेंट, देखें Admission के लिए CutOff

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola