IIIT इलाहाबाद प्लेसमेंट: 1.20 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज

IIIT इलाहाबाद कैंपस का बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Image: Canva)
IIIT Allahabad Admission 2026: बीटेक में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में यहां उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित IIIT इलाहाबाद कॉलेज में एडमिशन से लेकर प्लेसमेंट तक के बारे में जानेंगें.
IIIT Allahabad Admission 2026:अगर आप JEE Main के जरिए देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) इलाहाबाद आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी और कंप्यूटर साइंस से जुड़े फील्ड में IIIT इलाहाबाद का नाम देश में फेमस है. आइए जानते हैं इसकी एडमिशन प्रोसेस, फीस और प्लेसमेंट से जुड़ी जानकारियां.
IIIT Allahabad Courses Offered: इन कोर्स में मिलता है एडमिशन
IIIT इलाहाबाद में BTech, MTech, MBA और PhD जैसे कोर्स कराए जाते हैं. अगर आप टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट या रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो IIIT इलाहाबाद आपको इन सभी से जुड़ी कई कोर्स करवाता है.
IIIT Allahabad Admission 2026: कैसे मिलेगा एडमिशन?
BTech में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को JEE Main परीक्षा पास करनी होती है. इसके बाद JoSAA या CSAB काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉटमेंट किया जाता है. वहीं MTech में एडमिशन पाने के लिए GATE स्कोर और CCMT काउंसलिंग जरिए होता है.
ये भी पढ़ें: BTech कॉलेज में 524 कंपनियों से आए जॉब ऑफर, 96 लाख का हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज
अगर आप MBA करना चाहते हैं, तो इसके लिए CAT, MAT, XAT, CMAT या GMAT जैसी मैनेजमेंट एंट्रेंस टेस्ट में पास होना जरूरी होता है. इसके बाद चयनित स्टूडेंट्स को कॉलेज की तरफ से ग्रुप डिस्कशन एण्ड पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. वहीं PhD में एडमिशन के लिए कॉलेज की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से गुजरना पड़ता है. अगर आप GATE या NET पास हैं तो लिखित परीक्षा नहीं देनी होती है.
क्या है IIIT इलाहाबाद का फीस स्ट्रक्चर?
IIIT इलाहाबाद में 4 साल के BTech की फीस लगभग 11 से 12 लाख रुपए है. जिसमें ट्यूइशन फीस के साथ जिमखाना, मेस, परीक्षा, मेडिकल, ट्रैनिंग एंड प्लेसमेंट और अन्य फीस भी शामिल होते हैं. हालांकि, हर साल फीस स्ट्रक्चर बदलता भी रहता है ऐसे में कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट चेक कर लें.
IIIT इलाहाबाद शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड
IIIT इलाहाबाद का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा माना जाता है. NIRF Ranking 2026 के रिपोर्ट के अनुसार, सेशन 2024-25 में 433 अंडर ग्रेजुएशन (UG) और 102 पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) छात्रों को प्लेसमेंट मिला. वहीं, वर्ष 2025 के प्लेसमेंट अभियान में करीब 195 कंपनियां कॉलेज में आई थीं, जिसमें सबसे बड़ा पैकेज 1.20 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का रहा.
IIIT इलाहाबाद में एवरेज पैकेज 33 लाख रुपये प्रति वर्ष का रहा. वहीं, MTech के स्टूडेंट्स का औसत पैकेज 16.8 लाख रुपये प्रति वर्ष देखा गया. कॉलेज में Sony, Swiggy, Intel, Accenture, ACKO, Amazon समेत कई प्रमुख कंपनियों में संस्थान से स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हुआ.
ये भी पढ़ें: MBA करना है? जानिए बिहार के सरकारी कॉलेज, कम फीस में शानदार प्लेसमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










