GMCH में MBBS की 100 सीटें मंजूर, कॉलेज में एडमिशन से पहले देखें डिटेल

Updated:
विज्ञापन
GMCH (AI Generated Image)

GMCH (AI Generated Image)

GMCH Admission 2026: बिहार के पूर्णिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) मेडिकल की पढ़ाई के लिए तेजी से उभरता संस्थान है. इस साल यहां MBBS के चौथे बैच में एडमिशन होगा. NMC के अनुसार, कॉलेज में MBBS की 100 सीटें हैं.

विज्ञापन

GMCH Admission 2026: बिहार के पूर्णिया में मेडिकल शिक्षा के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) बेस्ट ऑप्शन है. GMCH में इस साल MBBS के चौथे बैच का एडमिशन होगा, जिसके लिए कॉलेज प्रशासन के ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अनुसार, कॉलेज में MBBS की 100 सीटें हैं.

24.08 एकड़ में फैले इस मेडिकल कॉलेज की शुरुआत 4 मार्च 2019 को हुई थी. यहां छात्रों के लिए हॉस्टल, एडवांस शैक्षणिक सुविधाएं और विभिन्न विभागों में पढ़ाई की व्यवस्था उपलब्ध है. आइए जानते हैं GMCH पूर्णिया से जुड़ी अहम बातें.

image.png
GMCH सीट्स डिटेल (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

NMC के अनुसार 100 MBBS सीटें

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, GMCH पूर्णिया में MBBS की कुल 100 सीटें हैं. प्रत्येक अंडरग्रेजुएट बैच में 100 छात्रों के एडमिशन की क्षमता निर्धारित है.

image.png
GMCH के विभाग की जानकारी (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

GMCH पूर्णिया में हैं 23 विभाग

कॉलेज में मेडिकल शिक्षा और इलाज के लिए 23 विभाग संचालित हैं. इनमें मानव शरीर रचना (Anatomy), मानव शरीर क्रिया विज्ञान (Physiology), बायोकेमिस्ट्री पैथोलॉजी (ब्लड बैंक सहित) माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी आदि शामिल है. एडमिशन NEET UG स्कोर के आधार पर मिलेगा.

इस बार होगा MBBS के चौथे बैच का एडमिशन

GMCH के प्रिंसिपल डॉ. हरि शंकर मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष MBBS के चौथे बैच में एडमिशन लिया जाएगा. छात्रों के लिए हॉस्टल और पढ़ाई की पूरी व्यवस्था उपलब्ध है. उन्होंने यह भी बताया कि इस सत्र में कुछ नए फैकल्टी सदस्यों की नियुक्ति हो सकती है. अधिक जानकारी के लिए GMCH की ऑफिशियल वेबसाइट gmchpurnea.com पर जाएं.

15 प्रतिशत सीटें केंद्रीय कोटे के लिए आरक्षित

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, प्रत्येक MBBS बैच की 100 सीटों में से 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया (केंद्रीय) कोटे के लिए आरक्षित रहती हैं. पहले इन सीटों पर केंद्रीय काउंसलिंग के जरिए दाखिला होता है. यदि सीटें खाली रह जाती हैं, तो उन्हें राज्य कोटे के माध्यम से भरा जाता है.

DNB के तीन विषयों को मिली मंजूरी

GMCH के प्रिंसिपल के अनुसारस, तीन विषयों में DNB (Diplomate of National Board) पाठ्यक्रम संचालित करने की स्वीकृति भी मिल चुकी है. इससे कॉलेज में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा और एक्सपर्ट डॉक्टरों के प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें-एक पिज्जा की कीमत में इस सरकारी मेडिकल कॉलेज में ले सकते हैं एडमिशन


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola