एक पिज्जा की कीमत में इस सरकारी मेडिकल कॉलेज में ले सकते हैं एडमिशन

Updated:
विज्ञापन
CNMC (AI Generated Image)

CNMC (AI Generated Image)

Kolkata MBBS College Seats: कोलकाता के CNMC में इस वर्ष 250 सीटों पर MBBS में एडमिशन मिलेगा. नीट रिजल्ट के साथ ही स्टूडेंट्स सरकारी कॉलेज की तलाश में जुट गए हैं. ऐसे में Calcutta National Medical College बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. एडमिशन लेने से पहले सारी डिटेल जान लें.

विज्ञापन

Kolkata MBBS College Seats: पश्चिम बंगाल के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए NMC का अपडेट सामने आया है. कोलकाता स्थित फेमस Calcutta National Medical College (CNMC) में नए सत्र 2026-27 के लिए MBBS सीटों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की सीट मैट्रिक्स के अनुसार, इस वर्ष भी कॉलेज में 250 MBBS सीटों पर ही एडमिशन होगा. हालांकि, यहां की फीस काफी कम है. एडमिशन फीस की बात करें तो करीब 1000 रुपये है. फीस और अन्य जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें.

250 सीटों पर होगा MBBS एडमिशन

NMC द्वारा जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार, 2026-27 सत्र में Calcutta National Medical College में कुल 250 MBBS सीटें उपलब्ध हैं. पिछले वर्ष की तुलना में सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

image.png
NMC द्वारा जारी की सीट्स डिटेल (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

प्री-क्लिनिकल, पारा-क्लिनिकल और क्लिनिकल कोर्सेज में होती है पढ़ाई 

Calcutta National Medical College एवं Hospital वर्ष 1967 से पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (Department of Health & Family Welfare) के अधीन संचालित है. कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यहां प्री-क्लिनिकल, पारा-क्लिनिकल और क्लिनिकल तीनों प्रकार के मेडिकल कोर्स संचालित किए जाते हैं.

NEET UG के जरिए मिलता है एडमिशन

Calcutta National Medical College में MBBS में प्रवेश NEET UG के स्कोर के आधार पर होता है. कैंडिडेट्स को MCC की ऑल इंडिया कोटा (AIQ) या पश्चिम बंगाल राज्य कोटा काउंसलिंग के माध्यम से सीट आवंटित की जाती है.

अनुमानित MBBS कटऑफ

पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर MBBS में प्रवेश के लिए अनुमानित कटऑफ इस प्रकार हो सकती है.

ऑल इंडिया कोटा (AIQ)

जनरल (UR): लगभग 646 मार्क्स (अनुमानित रैंक 6,500 तक)

राज्य कोटा (West Bengal State Quota)

श्रेणीअनुमानित कटऑफ रैंक
जनरल (General)13,000 - 15,000
OBC-A15,000 -19,000
OBC-B15,000 - 22,000
EWS16,000 - 20,000
SC60,000 - 80,000
ST3,00,000 - 4,50,000

नोट: ये कटऑफ पिछले वर्षों के आधार पर दिए गए हैं. इस साल कटऑफ में बदलाव हो सकता है.

image.png
CNMC फीस डिटेल (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

CNMC kolkata Fees Detail: यहां देखें फीस डिटेल

ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, CNMC में एडमिशन के लिए 1000 रुपये की फीस लगती है, जोकि नॉन रिफंडेबल है. पर सेमेस्टर ट्यूशन फीस 4500 रुपये है. हालांकि, ये फीस डिटेल पिछले साल के अनुसार दी गई है. हर साल फीस में बदलाव होते रहता है. ताजा अपडेट के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट cnmckolkata.com पर जाएं.

कॉलेज में उपलब्ध हैं ये सुविधाएं

Calcutta National Medical College में मेडिकल छात्रों के लिए आधुनिक शैक्षणिक और अस्पताल सुविधाएं उपलब्ध हैं. कॉलेज में प्री-क्लिनिकल, पारा-क्लिनिकल और क्लिनिकल विभागों के साथ अस्पताल में मरीजों के उपचार और क्लिनिकल प्रशिक्षण की सुविधा भी दी जाती है.

यह भी पढ़ें- RIMS से कैसे बनें Cardiologist? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा रास्ता


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola