21 July Shahid Diwas LIVE Updates: कैनिंग स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला, झंडे फाड़े
विक्टोरिया मेमोरियल के बाहर शहीद दिवस के कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों को संबोधित करतीं ममता बनर्जी.
21 July Shahid Diwas LIVE Updates: कोलकाता में 21 जुलाई को शहीद दिवस के अवसर पर तीन प्रमुख गुटों ने अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया. यह घटना शहर की राजनीतिक सरगर्मी को दर्शाती है.
कैनिंग स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला, झंडे फाड़े
कोलकाता में शहीद मीनार के पास आयोजित कांग्रेस पार्टी के शहीद दिवस रैली में शामिल होने जा रहे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर कैनिंग स्टेशन पर हमला किया गया. कांग्रेस पार्टी के झंडे फाड़े गये. यह आरोप प्रदेश कांग्रेस की ओर से लगाया गया है.
कांग्रेस का आरोप - नोवापाड़ा में भाजपा ने किया हमला
कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि नोवापाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सिउली मोहनपुर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर 21 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया. गाड़ी में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया है.
मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़
मुर्शिदाबाद के डोमकल से शहीद दिवस रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता कोलकाता रवाना हुए. आरोप है कि भाजपा का झंडा थामे कुछ लोगों ने उनके वाहन पर हमला किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की.
दुर्गापुर में कांग्रेस की बस में तोड़फोड़ का आरोप
पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि कोलकाता के शहीद मिनार में आयोजित शहीद दिवस रैली में जा रहे उसके कार्यकर्ताओं से भरी बस पर दुर्गापुर में भाजपा वालों ने हमला किया. बस में तोड़फोड़ भी की.
कांग्रेस ने भी भाजपा और पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप
21 जुलाई 1993 को पुसिस फायरिंग में मारे गये युवा कांग्रेस के 13 कार्यकर्ताओं की याद में मनाये जाने वाले शहीद दिवस के दिन कांग्रेस पार्टी ने भी भारतीय जनता पार्टी और बंगाल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के हर थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थकों को कोलकाता जाने से रोका.
शहीद दिवस रैली के लिए बने मंच पर किया गया हमला
ममता बनर्जी ने मंच से आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों ने ‘शहीद दिवस’ रैली के लिए बनाये गये हमारे मंच पर हमला किया, ताकि हम कार्यक्रम न कर सकें.
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए