कोलकाता में गरजीं ममता बनर्जी- ‘गद्दारों’ को टीएमसी में एंट्री नहीं, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

Updated:
विज्ञापन
बिरला तारामंडल के पास शहीद दिवस रैली में ममता बनर्जी और पार्टी के अन्य नेता.

बिरला तारामंडल के पास शहीद दिवस रैली में ममता बनर्जी और पार्टी के अन्य नेता.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 'शहीद दिवस' के अवसर पर ममता बनर्जी ने पार्टी के बागी नेताओं को 'गद्दार' और ‘चोर’ बताते हुए TMC में उनको वापस लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने अपील की कि INDIA गठबंधन बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़े.

विज्ञापन

Mamata Banerjee on 21 July Rally: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार (21 जुलाई) को आयोजित ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी छोड़ने वाले विधायकों, सांसदों और अन्य नेताओं के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला. बिरला तारामंडल के पास आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा-विरोधी INDIA गठबंधन के सभी घटक दलों से आपसी मतभेद भुलाकर पश्चिम बंगाल में भी एकजुट होकर लड़ने का आग्रह किया. उन्होंने पार्टी के बागी नेताओं को स्पष्ट संदेश दे दिया कि ‘गद्दारों’ को पार्टी में कभी वापस नहीं लिया जायेगा.

मुझमें कोई अहं नहीं, 'इंडिया' गठबंधन एकजुट होकर लड़े भाजपा से : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई किसी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा या राजनीतिक अहं से कहीं बड़ी है. उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर टीएमसी के सहयोगी दलों (मुख्यतः कांग्रेस और माकपा) से बंगाल में भी साथ आने की अपील की, जहां उनके रिश्ते अब तक असहज रहे हैं.

मैं चाहती हूं कि बंगाल में भाजपा से लड़ने के लिए सभी साथी ‘इंडिया’ के बैनर तले एकजुट हों. मुझमें कोई अहं नहीं है. मैं दूसरों से भी यही अपील करती हूं कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ मैदान में उतरें. - ममता बनर्जी, पूर्व मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी ने किया शक्ति प्रदर्शन

यह अपील ऐसे समय में की गयी है, जब टीएमसी खुद सांगठनिक संकट से जूझ रही है. एक तरफ ममता गुट ने बिरला तारामंडल के पास शक्ति प्रदर्शन किया, तो दूसरी ओर रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने मेयो रोड पर समानांतर रैली निकाली.

ये भी पढ़ें: 21 July Shahid Diwas LIVE Updates: कैनिंग स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला, झंडे फाड़े

बागी नेताओं को ‘गद्दार’ और ‘चोर’ कहकर किया संबोधित

ममता बनर्जी ने पार्टी छोड़कर भाजपा के करीब गये बागी नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली. उन्हें सीधे भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ने की चुनौती तक दे डाली. ममता ने कहा- मैं चुनौती देती हूं कि वे सीधे भाजपा में शामिल हों और चुनाव लड़ें. वे भाजपा के ‘सहयोगी’ की तरह काम न करें. वे ‘चोर’ भाजपा में चले गये हैं. मैं उन्हें तृणमूल कांग्रेस में कभी वापस नहीं लूंगी.

नया नेतृत्व तैयार करने का ऐलान

ममता बनर्जी ने कहा कि जितने ज्यादा लोग पार्टी छोड़ेंगे, उन्हें उतनी ही खुशी होगी. पार्टी में हर खाली जगह को भरने के लिए मेरे छात्र और युवा कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं. ममता ने आरोप लगाया कि बागी नेता भाजपा की मदद से पार्टी का चुनाव चिह्न ‘दो फूल’ छीनने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन वे ऐसा कभी नहीं कर पायेंगे, क्योंकि वह टीएमसी की संस्थापक-अध्यक्ष हैं.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में ‘शहीद दिवस’ पर महासंग्राम : 2.5 KM के दायरे में 3 रैलियां, पूरी रात डटी रहीं ममता बनर्जी, ‘गद्दारों’ और BJP पर बोला हमला

जिलों का दौरा शुरू करेंगी ममता बनर्जी

भाजपा द्वारा शहीद दिवस कार्यक्रम को रोकने के कथित प्रयासों का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने दावा किया कि कार्यक्रम स्थल को निशाना बनाये जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को मंच की सुरक्षा के लिए पूरी रात पहरा देना पड़ा. उन्होंने बागी गुट को खुली चुनौती देते हुए कहा- इसके बाद मैं जिलों का दौरा करूंगी. मैं देखना चाहती हूं कि मुझे रोकने की हिम्मत किसमें है.

ममता बनर्जी के भाषण की बड़ी बातें

  • जरूरत पड़ी तो ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध-प्रदर्शन में भी शामिल होऊंगी.
  • मैं चाहती हूं कि बंगाल में भाजपा से मुकाबले के लिए सभी लोग ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत एकजुट हों.
  • ‘गद्दारों’ को तृणमूल कांग्रेस में लौटने की इजाजत नहीं दी जायेगी.
  • मैं हमारे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहीदों के परिवारों का आभार व्यक्त करती हूं, वे हर हाल में तृणमूण कांग्रेस के साथ खड़े रहे.
  • मैं ‘गद्दारों’ को चुनौती देती हूं कि भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ें.
  • भाजपा के गुंडों ने ‘शहीद दिवस’ रैली के लिए बनाये गये हमारे मंच पर हमला किया, ताकि हम कार्यक्रम न कर सकें.


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola