JNU में है इन 3 कोर्स की धूम, CUET से मिलेगा एडमिशन

Updated at : 13 Mar 2026 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
JNU Admission 2026

JNU (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

JNU Admission: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें, अगर इस सवाल को लेकर आप भी कंफ्यूज हैं तो ये खबर आपके काम की है. जवाहर नवोदय विद्यालय (JNU) में पढ़ाए जाने वाले कुछ कोर्स की काफी धूम है. एडमिशन लेने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके स्टूडेंट्स अब ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी में हैं. अगर आप भी JNU से पढ़ाई करना चाहते हैं तो जान लें कि एडमिशन CUET UG स्कोर के दम पर मिलता है. यहां से आप भाषा की पढ़ाई और टेक्नोलॉजी और साइंस की पढ़ाई कर सकते हैं.

BA (Hons) Foreign Languages

जेएनयू का BA (Hons) फॉरेन लैंग्वेज कोर्स सबसे लोकप्रिय अंडरग्रैजुएट प्रोग्राम में से एक माना जाता है. इस कोर्स में छात्रों को कई अंतरराष्ट्रीय भाषाएं सीखने का मौका मिलता है. यहां जापानी, चीनी, कोरियन, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, स्पेनिश, अरबी, फारसी जैसी भाषाओं की पढ़ाई कराई जाती है. विदेशी भाषा सीखने के कारण छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर के कई अवसर भी खुलते हैं.

  • कोर्स अवधि: 3 साल
  • फोकस: विदेशी भाषाएं, संस्कृति और इंटरनेशनल कम्युनिकेशन

BSc- MSc Integrated Ayurvedic Biology

जेएनयू का BSc- MSc इंटीग्रेटेड आयुर्वेदिक बायोलॉजी प्रोग्राम भी छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है. इस कोर्स में पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान को आधुनिक बायोलॉजी के साथ जोड़कर पढ़ाया जाता है. इसमें छात्रों को स्वास्थ्य विज्ञान और बायोटेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों की गहराई से पढ़ाई कराई जाती है.

  • कोर्स अवधि: 5 साल
  • मुख्य विषय: मॉडर्न बायोलॉजी, आयुर्वेद एंड ट्रेडिशनल मेडिसिन, बायोटेक्नोलॉजी और हेल्थ साइंसेज

BSc Environmental Sciences

BSc Environmental Sciences प्रोग्राम भी जेएनयू के प्रमुख अंडरग्रैजुएट कोर्स में शामिल है. इस कोर्स में पर्यावरण संरक्षण, सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण से जुड़ी रिसर्च पर विशेष जोर दिया जाता है. इस कोर्स में एडमिशन के लिए छात्रों का 12वीं में विज्ञान विषय (PCM/PCB) के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी होता है. आमतौर पर इसमें दाखिला CUET या मेरिट के आधार पर दिया जाता है.

  • कोर्स अवधि: 3 से 4 साल
  • फोकस: पर्यावरण संरक्षण, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और एनवायरमेंटल रिसर्च

यह भी पढ़ें- DU का बेस्ट कॉलेज! जानें कैसे मिलता है UG और PG कोर्स में एडमिशन 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola