DU का बेस्ट कॉलेज! जानें कैसे मिलता है UG और PG कोर्स में एडमिशन

मिरांडा हाउस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)
Miranda House Admission: मिरांडा हाउस में मुख्य रूप से साइंस, आर्ट्स और एजुकेशन से जुड़े अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स कराए जाते हैं. यहां एडमिशन के लिए कुछ क्राइटेरिया फिक्स है.
Miranda House Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय का Miranda House देश के सबसे प्रतिष्ठित महिला कॉलेजों में से एक माना जाता है. यहां से कई जानी-मानी हस्तियों ने पढ़ाई की है. इनमें पूर्व लोकसभा स्पीकर Meira Kumar और बॉलीवुड अभिनेत्री Mallika Sherawat जैसे नाम शामिल हैं. नए सेशन के लिए अब अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ऐसे में जानिए मिरांडा हाउस में दाखिला कैसे मिलता है और यहां कौन-कौन से कोर्स पढ़ाए जाते हैं.
NIRF Ranking 2025 में शानदार प्रदर्शन
कॉलेज चुनते समय छात्र अक्सर National Institutional Ranking Framework यानी NIRF रैंकिंग को जरूर देखते हैं. NIRF Ranking 2025 के अनुसार मिरांडा हाउस देश के टॉप कॉलेजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. यही वजह है कि हर साल यहां एडमिशन के लिए बड़ी संख्या में छात्र अप्लाई करते हैं.
कौन-कौन से कोर्स होते हैं?
मिरांडा हाउस में मुख्य रूप से साइंस, आर्ट्स और एजुकेशन से जुड़े अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स कराए जाते हैं. प्रमुख कोर्सेज में BA (Honours), BSc (Honours), Life Sciences, Physical Sciences और B.El.Ed (Bachelor of Elementary Education) शामिल हैं. इन कोर्सों में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को तय पात्रता मानदंड पूरा करना होता है.
कैसे मिलता है Miranda House में एडमिशन?
मिरांडा हाउस में एडमिशन मुख्य रूप से Common University Entrance Test के जरिए मिलता है. अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए छात्रों को CUET UG और पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए CUET PG परीक्षा पास करनी होती है.
परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों को Common Seat Allocation System यानी CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद कॉलेज और कोर्स की पसंद भरनी होती है और मेरिट के आधार पर सीट अलॉटमेंट किया जाता है.
दिल्ली विश्वविद्यालय का यह प्रतिष्ठित कॉलेज अपनी शानदार अकैडमिक, अनुभवी फैकल्टी और बेहतरीन कैंपस लाइफ के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि हर साल हजारों छात्र मिरांडा हाउस में दाखिला पाने का सपना देखते हैं.
यह भी पढ़ें- DU North Campus के 6 गर्ल्स कॉलेज, एक से पढ़ीं Mallika Sherawat
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










