फर्जी यूनिवर्सिटी की कैसे होती है पहचान, एडमिशन से पहले चेक करें ये 5 प्वाइंट्स

Updated:
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी स्टूडेंट की AI Generated फोटो

How to Recognize Fake University: बारहवीं के बाद हर साल लाखों स्टूडेंट्स कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेते हैं, लेकिन इसी भीड़ में कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी फंस जाते हैं जो बिना जांचे-परखे किसी फर्जी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लेते हैं. बाद में पता चलता है कि जिस डिग्री के लिए तीन-चार साल और लाखों रुपये खर्च किए, वो कहीं काम ही नहीं आ रही.

विज्ञापन

How to Recognize Fake University: कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना जिंदगी का बड़ा फैसला होता है, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में भारी पड़ सकता है. कई बार चमकदार वेबसाइट और बड़े-बड़े दावों के पीछे ऐसी यूनिवर्सिटी छिपी होती हैं, जिनकी डिग्री मान्य ही नहीं होती. ऐसे में एडमिशन से पहले संस्थान की मान्यता और जरूरी जानकारी जांचना बेहद जरूरी है. UGC की गाइडलाइंस पर यहां कुछ प्वाइंट्स बताए गए हैं जिन्हें हर स्टूडेंट को फॉलो करना चाहिए.

फर्जी यूनिवर्सिटी होती क्या है?

फर्जी यूनिवर्सिटी वो संस्थान होते हैं जो यूजीसी एक्ट के तहत मान्यता प्राप्त नहीं होते, फिर भी खुद को यूनिवर्सिटी बताकर डिग्री बांटते हैं. ऐसी संस्थाओं की डिग्री न तो सरकारी नौकरी में मान्य होती है, न आगे की पढ़ाई में काम आती है.

एक नजर में समझें अंतर

पॉइंटअसली यूनिवर्सिटीफर्जी यूनिवर्सिटी
मान्यतासंसद, विधानसभा एक्ट या यूजीसी सेकोई कानूनी मान्यता नहीं
डिग्री की वैल्यूसरकारी और प्राइवेट सेक्टर में मान्यनौकरी और आगे की पढ़ाई में अमान्य
फीस और प्रोसेसतय सिलेबस, क्लास और परीक्षा जरूरीकम फीस में जल्दी डिग्री का लालच
कैंपस और फैकल्टीकैंपस, लैब और फैकल्टी मौजूदअक्सर सिर्फ कागजों पर मौजूद
एक्रिडेशननैक जैसी एजेंसी से रेटिंगकोई एक्रिडेशन नहीं

UGC की वेबसाइट जरूर चेक करें

किसी भी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से पहले यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ugc.gov.in पर जाकर फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जरूर देख लें. यूजीसी हर साल यह लिस्ट अपडेट करता है, जिसमें राज्यवार फर्जी संस्थानों के नाम दिए होते हैं. हाल ही में आई लिस्ट में देशभर में 32 फर्जी यूनिवर्सिटी बताई गई हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 12 अकेले दिल्ली में हैं.

ये भी पढ़ें: DU और JNU एडमिशन 2026 लेटेस्ट कटऑफ अपडेट, इन बातों का रखें ध्यान

संस्थान का नाम बहुत मिलता-जुलता तो नहीं

कई बार फर्जी संस्थान असली और मशहूर यूनिवर्सिटी से मिलता-जुलता नाम रखते हैं, ताकि स्टूडेंट्स कन्फ्यूज हो जाएं. ऐसे में संस्थान का पूरा नाम, पता और स्पेलिंग ध्यान से पढ़ें और यूजीसी की वेबसाइट पर उसी नाम से क्रॉस चेक करें.

UGC Fake University List Check Here

एप्रूवल और एक्रिडेशन की जांच करें

असली यूनिवर्सिटी के पास संसद या राज्य विधानसभा के एक्ट से मान्यता होती है, या फिर वह यूजीसी की डीम्ड यूनिवर्सिटी लिस्ट में शामिल होती है. इसके अलावा नैक जैसी एजेंसी से मिली रेटिंग भी संस्थान की गुणवत्ता की पहचान बताती है. एडमिशन से पहले यह जरूर देखें कि संस्थान के पास ये सभी दस्तावेज मौजूद हैं या नहीं.

कैंपस और फैकल्टी की सच्चाई परखें

  • कैंपस सिर्फ कागजों पर या छोटे किराए के कमरे में मौजूद होना.
  • लैब, लाइब्रेरी और क्लासरूम जैसी बेसिक सुविधाओं की कमी.
  • फैकल्टी की डिटेल और क्वालिफिकेशन वेबसाइट पर साफ न होना.
  • पुराने स्टूडेंट्स या एलुमनाई की कोई जानकारी उपलब्ध न होना

कम फीस और तुरंत डिग्री का लालच न दें

जो संस्थान बहुत कम फीस में और बिना क्लास अटेंड किए जल्दी डिग्री देने का वादा करते हैं, वहां सतर्क हो जाना चाहिए. असली यूनिवर्सिटी में तय सिलेबस, क्लास और परीक्षा प्रक्रिया होती है, वहां शॉर्टकट का कोई रास्ता नहीं होता.

फर्जी डिग्री लेने पर क्या होता है नुकसान

अगर किसी स्टूडेंट ने गलती से फर्जी यूनिवर्सिटी से डिग्री ले ली, तो वह न सरकारी नौकरी में मान्य होती है, न प्राइवेट सेक्टर में उसे तरजीह मिलती है. आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन में भी दिक्कत आती है और फीस के तौर पर लगाया गया पैसा भी वापस नहीं मिलता. इसलिए एडमिशन लेने से पहले थोड़ा समय निकालकर पूरी जानकारी जुटा लेना ही समझदारी है, ताकि आगे चलकर पछताना न पड़े.

ये भी पढ़ें: DElEd या BEd में क्या है बेस्ट, किस कोर्स से खुलेगी नौकरी की ज्यादा राहें


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola